हिमाचल प्रदेश : 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू हो चुका है लेकिन बारिश के चलते अभी प्रदेश में आग की घटनाएं न के बराबर हुई हैं। इसके बावजूद पिछले साल की रिकॉर्ड के मुताबिक आग की घटनाओं से सबक लेते हुए वन विभाग और अग्निशमन विभाग ने आग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर डीएफओ को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्य अरण्यपाल वन वृत्त शिमला के थिरुमल ने बताया कि पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश में जंगलों में आग लगने की करीब 2500 घटनाएं दर्ज की गई थीं और इसमें 30 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ था और विभाग को लगभग 10 करोड़ 75 लाख रुपये का नुकसान झेलना पर गया।
थिरुमल ने कहा यदि किसी विशेष क्षेत्र में लगभग हर वर्ष आग लगती है तो हम उसे संवेदनशील क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत करते हैं और वहां अग्नि निवारण उपायों को प्राथमिकता देते हैं। किसी क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक समय से आग की घटनाएं नहीं हुई हैं तो हमें आमतौर पर वहां अग्नि रेखाएं बिछाने या अग्नि जल तैनात करने की आवश्यकता नहीं होती हैं।
वन विभाग तैयारियों में जुटे
इस साल अभी तक आग लगने की 89 घटनाएं हुई हैं जिससे सबक लेकर वन विभाग अभी से तैयारियों में जुट गया है। वन विभाग ने साफ कर दिया है कि अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर जंगल में आग लगाते पाएं गए तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
15 करोड़ का नुकसान बचाया गया
उधर चीफ फायर ऑफिसर अग्निशमन विभाग संजीव कुमार ने बताया कि पिछले साल अनिशमन विभाग के पास आग लगने के 4260 मामले सामने आए थे, जिसमें से 15 करोड़ का नुकसान विभाग द्वारा बचाया गया, पिछले दस साल में आग से 100 लोगों की मौत हुई है. गर्मी का मौसम शुरू होते ही विभाग के कर्मियों की शिफ्ट तीन की जगह दो शिफ्ट कर दी गई है
























