विहिप-बजरंग दल की जिलास्तरीय बैठक, सभी प्रखंडों में रामोत्सव मनाने का निर्णय

  • Post By Admin on Mar 08 2026
विहिप-बजरंग दल की जिलास्तरीय बैठक, सभी प्रखंडों में रामोत्सव मनाने का निर्णय

लखीसराय : जिले में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की जिलास्तरीय बैठक शहर के नया बाजार स्थित पचना रोड चौक महावीर घाट मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप के जिला मंत्री बंटी कुमार ने की।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करते हुए जिले के सभी प्रखंडों में रामोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया। इसके तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड के मंझीमा, चंपानगर, आरमा गांव और सूर्यगढ़ा नगर सहित लखीसराय प्रखंड के जौखमेला, हनुमान मंदिर गंगटा, जाखर, पथला और पतनेर गांव में आयोजन किए जाएंगे। इसके अलावा लखीसराय नगर, किऊल पंचायत, घोसी कुंडी, वृंदावन, खगौर, हलसी, बड़हिया, रामगढ़ और पिपरिया प्रखंडों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में बताया गया कि आगामी माह में बजरंग दल का प्रांत स्तरीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 30 मई से 7 जून तक नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के प्रत्येक प्रखंड से दस कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए भेजा जाएगा।

बैठक में विहिप जिला सह मंत्री विभीषण केवट, बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख मनीष कुमार, प्रखंड सहसंयोजक विजय वर्मा, टुनटुन साव, पंचायत मिलन केंद्र प्रमुख सुधाकर शंकर, सोनू कुमार, पंचायत संयोजक रोहित कुमार, गोलू कुमार और राज किशोर कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।