दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला : एयरस्पेस बंद, सभी उड़ानें निलंबित

  • Post By Admin on Mar 08 2026
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला : एयरस्पेस बंद, सभी उड़ानें निलंबित

दुबई : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच दुबई और अबू धाबी में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने के बाद दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ड्रोन हमले की सूचना सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक एक ड्रोन दुबई एयरपोर्ट परिसर के पास आकर गिरा, जिसके बाद एहतियातन पूरे क्षेत्र का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है।

हमले के बाद दुबई से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। एयरलाइन कंपनी Emirates ने घोषणा की है कि दुबई से संचालित सभी उड़ानें अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि जब तक परिचालन बहाल नहीं होता, तब तक हवाई अड्डे की यात्रा न करें।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह हमला ईरान की ओर से किया गया बताया जा रहा है, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस बीच मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

इसी क्रम में ईरान ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम समुद्री मार्ग Strait of Hormuz को भी बंद करने की घोषणा की है। यह मार्ग दुनिया भर में कच्चे तेल के परिवहन का प्रमुख रास्ता माना जाता है, जिसके बंद होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है

सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।