जिला न्यायाधीश ने मंडल कारा का किया निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

  • Post By Admin on Feb 03 2024
जिला न्यायाधीश ने मंडल कारा का किया निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

लखीसराय: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), नई दिल्ली, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा), पटना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के अध्यक्ष शह जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के सचिव अभिषेक कुमार मिश्रा ने शनिवार को मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के क्रम में प्रत्येक वार्ड का अवलोकन किया गया। जिसमें आमद वार्ड, अस्पताल वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, रसोईघर व क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया। न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने मौके पर मौजूद जेलर अरुण कुमार सिंह को जेल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने, कैदियों का खानपान मेनू के अनुसार देने एवं समय-समय पर चिकित्सीय जांच कराने का निर्देश दिया।

मौके पर प्राधिकार के कार्यालय लिपिक पंकज कुमार पर विधिक स्वयंसेवक सुधांशु कुमार, जयप्रकाश सिंह एवं मंडल कारा के कई कर्मी उपस्थित थे।