जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मंडल कारा का किया निरीक्षण
- Post By Admin on Mar 30 2024
लखीसराय : शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा, प्राधिकार के सचिव अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बारी-बारी से मंडल कारा के अस्पताल, निर्माणाधीन आइसोलेशन वार्ड, रसोईघर व पेयजल की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कारा में व्यवस्थाओं की स्थिति संतोष जनक पाई गई। श्री शर्मा ने कहा कि कैदियों के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। साथ ही साथ कैदी को भी जेल के अनुशासन का पालन करना अनिवार्य है। यह भी कहा कि सभी कैदियों को ताजा भोजन उपलब्ध करवाया जाए।
मौके पर जेलर अरुण कुमार सिन्हा, कैदी पराविधिक स्वयंसेवक जयप्रकाश सिंह, राय यादव समेत कई कैदी उपस्थित थे।