सेवानिवृत्ति पर सम्मानित हुए प्रो. सरोज वर्मा और चिंता देवी, कुलपति ने सौंपे पेंशन दस्तावेज

  • Post By Admin on Aug 31 2026
सेवानिवृत्ति पर सम्मानित हुए प्रो. सरोज वर्मा और चिंता देवी, कुलपति ने सौंपे पेंशन दस्तावेज

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में सोमवार को सेवानिवृत्त हुए दो कर्मियों को पेंशन एवं सेवानिवृत्ति से जुड़े आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए। पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. सरोज कुमार वर्मा और पीजी रसायनशास्त्र विभाग की परिचारिका श्रीमती चिंता देवी को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने पेंशन संबंधी कागजात प्रदान किए।

इस दौरान कुलपति ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों की विश्वविद्यालय में दी गई सेवाओं की सराहना की। उन्होंने उनके कार्यकाल के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। कुलपति ने सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए दोनों को शुभकामनाएं भी दीं।

दस्तावेज प्राप्त करने के बाद प्रो. सरोज कुमार वर्मा और श्रीमती चिंता देवी ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं पूरे विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया। दोनों ने कहा कि विश्वविद्यालय में लंबे समय तक सेवा देना उनके जीवन का अहम अनुभव रहा है, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रॉक्टर एवं नैक सलाहकार प्रो. विनय शंकर राय, पेंशन पदाधिकारी डॉ. अमानुल्लाह, डिप्टी रजिस्ट्रार-1 डॉ. प्रवीर कुमार सरकार, सहायक खुर्शीद आलम समेत पेंशन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।