बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • Post By Admin on Sep 23 2026
बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पटना : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के असर से बिहार में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार, 23 सितंबर को पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और सीवान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पटना समेत राज्य के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 27 सितंबर तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। 25 सितंबर को बारिश का दायरा और बढ़ने की संभावना है। इस दिन पूर्वी चंपारण, अररिया, किशनगंज, सुपौल, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी और सीवान में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट का पूर्वानुमान है।

बारिश के साथ मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ सकता है। मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और स्थानीय मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।