संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस की आखिरी महासभा अपील, एआई पर वैश्विक निगरानी और युद्ध रोकने की मांग

  • Post By Admin on Sep 23 2026
संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस की आखिरी महासभा अपील, एआई पर वैश्विक निगरानी और युद्ध रोकने की मांग

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महासभा में अपने अंतिम संबोधन में दुनिया के सामने मौजूद कई बड़ी चुनौतियों पर चिंता जताई। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जोखिमों पर वैश्विक निगरानी व्यवस्था बनाने, युद्धों को समाप्त करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर जोर दिया।

गुटेरेस का दूसरा पांच वर्षीय कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। अपने अंतिम महासभा संबोधन में उन्होंने एआई के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा मानकों और निगरानी व्यवस्था की जरूरत बताई। उन्होंने देशों से एआई के जोखिमों पर जानकारी साझा करने और इसके सुरक्षित विकास के लिए वैश्विक सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने मध्य पूर्व और यूक्रेन समेत विभिन्न संघर्षों को समाप्त करने की अपील करते हुए जलवायु परिवर्तन के लिए प्रदूषण फैलाने वालों की जवाबदेही तय करने तथा संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता भी दोहराई। गुटेरेस ने बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया।