मिशन परिवार विकास कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य पर आशा व आशा फैसिलिटेटर सम्मानित

  • Post By Admin on Mar 25 2026
मिशन परिवार विकास कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य पर आशा व आशा फैसिलिटेटर सम्मानित

लखीसराय : मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को आयोजित एक समारोह में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रमंडल मुंगेर के आरएडी और आरपीएम की उपस्थिति में किया गया, जिसमें परिवार नियोजन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर सूर्यगढ़ा प्रखंड की आशा कार्यकर्ता रेखा कुमारी को ‘अंतरा’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं आशा फैसिलिटेटर सुनैना कुमारी को परिवार नियोजन से संबंधित सभी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा लखीसराय जिले को पीएआईयूडीसी कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने के लिए भी पुरस्कृत किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ता है तथा वे और अधिक उत्साह के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित होते हैं।