जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन में 30 मार्च को कवि गोष्ठी व परिचर्चा का आयोजन
- Post By Admin on Mar 25 2026
लखीसराय : जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय के तत्वावधान में 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सुबह 11:30 बजे मासिक कवि गोष्ठी सह परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रभात चौक स्थित केएसएस कॉलेज रोड पर अवस्थित जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार अरविंद कुमार भारती करेंगे। इस अवसर पर साहित्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर परिचर्चा के साथ-साथ स्थानीय कवि और साहित्यकार अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
सम्मेलन के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 29 मार्च 2026 (रविवार) को पटना में बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन की स्थायी समिति की बैठक आयोजित होने के कारण लखीसराय के तीन सदस्य उसमें भाग लेंगे। इसी के मद्देनजर मासिक कवि गोष्ठी एवं परिचर्चा का कार्यक्रम 30 मार्च को निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन के सदस्यों के नवीकरण का कार्य भी संपन्न किया जाएगा। जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन ने जिले के साहित्यकारों, साहित्य सेवियों और साहित्य प्रेमियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।