लखीसराय संग्रहालय में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, कर्मियों को किया गया सम्मानित
- Post By Admin on Apr 14 2026
लखीसराय : भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर लखीसराय संग्रहालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संग्रहालय के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
इस अवसर पर बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। संग्रहालय प्रशासन की ओर से सभी कर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप डायरी और पेन भेंट किए गए, ताकि वे शिक्षा के महत्व को समझें और अपने अनुभवों को लिखित रूप में संजो सकें। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी और उनके प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया गया, जो बाबा साहेब के महिला जागृति के विचारों को समर्पित रहा। यह आयोजन वरीय तकनीकी सहायक राजेश कुमार एवं लिपिक रवि राज सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संग्रहालय प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में महिला कर्मियों में बीवी नूर फिरदौस, पूनम कुमारी, विनीता कुमारी, काजल देवी और रागनी देवी शामिल रहीं। वहीं पुरुष कर्मियों में अंकित कुमार, राहुल कुमार, ऋषभ कुमार, सादिक आलम, जयप्रकाश कुमार, नसरुल्ला, राजेंद्र यादव, पप्पू कुमार, शिवम कुमार, विकास कुमार, विशाल कुमार, संजय कुमार सिंह, चंचल कुमार और श्याम बिहारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में शिक्षा व समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।