शराब के खिलाफ बड़ी छापेमारी, अवैध चुलाई शराब के साथ 14 लोग गिरफ्तार 

  • Post By Admin on Apr 14 2026
शराब के खिलाफ बड़ी छापेमारी, अवैध चुलाई शराब के साथ 14 लोग गिरफ्तार 

लखीसराय : मद्यनिषेध थाना, लखीसराय की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें शराब बनाने, बेचने और सेवन करने वाले शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कजरा थाना क्षेत्र के जफरराज स्थान में की गई छापेमारी के दौरान कई लोगों के पास से बड़ी मात्रा में अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। कारू तुड़ी, पवित्रा देवी, राम तुड़ी, बेचेन तुड़ी और आशीष कुमार के पास से क्रमशः 30, 20, 20, 30 और 50 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। वहीं पीरी बाजार थाना क्षेत्र के काशीचक में धीरज कुमार के पास से 3.5 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई। कजरा थाना के नैना बगीचा इलाके में उपेंद्र प्रसाद राम और भूषण मांझी के पास से कुल 5.25 लीटर शराब बरामद की गई। इसके अलावा बड़ी दरगाह थाना क्षेत्र में ललन कुमार, राजेंद्र मंडल और मो. समीर को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। हलसी थाना क्षेत्र के हलसी चौक में भी कार्रवाई करते हुए बबलू कुमार, पवन राम और बेचेन मांझी को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।