सर्वाधिक पढ़ा जानेवाला समाचार

दिखाया गया है 767 चीज़े में से 711-720 ।
पुरी रथ यात्रा में भीड़ बनी जानलेवा, एक श्रद्धालु की मौत, 120 से अधिक बीमार
  • Post by Admin on Jul 16 2026

पुरी : ओडिशा के पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुरुवार को भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। इस दौरान दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि सांस लेने में तकलीफ होने पर 120 से अधिक श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ मीडिया रिपोर्टों में 200 से अधिक लोगों के बेहोश होने का दावा किया गया है, हालांकि प्रशासन की ओर से इस   read more

करूर के कचरा डंप यार्ड में भीषण आग, घंटों तक धधकता रहा कचरे का पहाड़
  • Post by Admin on Jul 16 2026

करूर : तमिलनाडु के करूर नगर निगम के कचरा डंप यार्ड में बुधवार रात करीब आठ बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते कचरे के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, करूर नगर निगम के सभी 48 वार्डों से प्रतिदिन एकत्रित ठोस कचरा सरकारी फुटवियर यूनिट के समीप स्थित नगर निगम के डंप यार्ड में जमा किया जाता है। इस   read more

डीसीएचबी प्रशिक्षण के दूसरे दिन जनगणना कार्य की बारीकियों से रूबरू हुए प्रशिक्षणार्थी
  • Post by Admin on Jul 17 2026

लखीसराय : भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) तैयार करने से संबंधित द्वितीय बैच के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न प्रखंडों के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लेकर जनगणना कार्य से जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित क   read more

मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में मंदिर पुनर्स्थापन की मांग, आंदोलनकारियों ने रोकी ट्रेनें
  • Post by Admin on Jul 16 2026

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर स्थित मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार से उत्तर बिहार में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया। आंदोलन का नेतृत्व अनिल कुमार कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने दावा किया कि रेलवे द्वारा 15 जुलाई तक उनकी मांग पूरी नहीं किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। आंदोलनकारियों ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन के समीप पटना–मुज   read more

देश के शीर्ष शिक्षाविदों के साथ मंथन करेंगे प्रो. डीसी राय, नालंदा विश्वविद्यालय से मिला विशेष आमंत्रण
  • Post by Admin on Jul 16 2026

मुजफ्फरपुर : बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय को नालंदा विश्वविद्यालय की ओर से नई दिल्ली में आयोजित होने वाली उच्च स्तरीय राउंडटेबल बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह महत्वपूर्ण बैठक 26 जुलाई को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें देश के प्रमुख शिक्षाविद, नीति-निर्माता और सामाजिक विज्ञान संस्   read more

गायघाट को मिली राजकीय डिग्री कॉलेज की सौगात, उच्च शिक्षा को मिलेगा विस्तार
  • Post by Admin on Jul 15 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार की उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बी.आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) में 39 नए डिग्री कॉलेजों का एक साथ शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय का उद्घाटन बीआरएबीयू के पूर्व कुलपति प्रो. रिपुसुदन श्रीवास्तव ने किया। समारोह में   read more

लखीसराय में लगेगी चेक बाउंस मामलों की विशेष लोक अदालत, 144 लंबित मामलों के निपटारे की तैयारी
  • Post by Admin on Jul 17 2026

लखीसराय : चेक बाउंस मामलों के त्वरित एवं आपसी सहमति से निपटारे के लिए 18 जुलाई (शनिवार) को जिला न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लंबित मामलों के निष्पादन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने दो विशेष पीठों का गठन किया है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैयद मो   read more

शिक्षकों का आचरण ही छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला : डॉ. ललित किशोर
  • Post by Admin on Jul 15 2026

मुजफ्फरपुर : विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तर बिहार प्रांत एवं विद्या भारती बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय "आचार्य स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग" का समापन समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान के संवाहक नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के चरित्र निर्माण के प्रमुख आधार होते हैं। समारोह के मुख्य अतिथि विद्य   read more

17 वर्षों की सेवा के बाद स्थायीकरण की मांग तेज, तालीमी मरकज़ और टोला सेवकों पर सरकार से बड़े फैसले की उम्मीद
  • Post by Admin on Jul 14 2026

पटना: बिहार सरकार द्वारा तालीमी मरकज़ और टोला सेवकों की सेवा शर्तों एवं भविष्य को लेकर की जा रही समीक्षा का ऑल इंडिया तंजीम-ए-इंसाफ ने स्वागत किया है। संगठन के बिहार उप महासचिव गुलाम सरवर आज़ाद ने कहा कि अब केवल समीक्षा और बैठकों तक सीमित रहने के बजाय सरकार को इन कर्मियों के हित में ठोस एवं ऐतिहासिक निर्णय लेने की आवश्यकता है। गुलाम सरवर आज़ाद ने कहा कि तालीमी मरकज़ और टो   read more

लखीसराय में लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप, 21 से 23 जुलाई तक मिलेगी सुविधा
  • Post by Admin on Jul 17 2026

लखीसराय : विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से लखीसराय जिले में दूसरी बार तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष शिविर 21 से 23 जुलाई 2026 तक समाहरणालय परिसर में आयोजित होगा, जहां जिले के नागरिकों को पासपोर्ट से जुड़ी विभिन्न सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएंगी।कैंप का उद्घाटन जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अ   read more