सर्वाधिक पढ़ा जानेवाला समाचार

दिखाया गया है 767 चीज़े में से 701-710 ।
पति बना हैवान, नवविवाहिता की हत्या कर कमरे में छिपाया शव
  • Post by Admin on Jul 15 2026

सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां शादी के महज डेढ़ महीने बाद एक नवविवाहिता की कथित तौर पर उसके पति ने हत्या कर दी और शव को घर के एक कमरे में दफना दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी ने स्वयं फोन कर मृतका के परिजनों को वारदात की जानकारी दी। मृतका की पहचान संतकबीरनगर जिले के दसहवा गांव   read more

साइबर थाना की कार्यवाई से पीड़ित को मिली राहत, खाते में वापस आए 33 हजार रुपए
  • Post by Admin on Jul 17 2026

लखीसराय : लखीसराय पुलिस ने साइबर ठगी के एक पीड़ित को राहत दिलाते हुए उसके खाते में 33 हजार रुपए वापस कराने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई साइबर थाना कांड संख्या 19/26 में की गई, जिसमें पीड़ित के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने बिना किसी जानकारी के अवैध निकासी कर ली थी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित धर्मेंद्र कुमार के खाते से साइबर ठगों द्वारा धोखाधड़ी कर राशि निकाल ली गई थी। माम   read more

50 की उम्र में भी सुपरफिट हैं सैफ अली खान, जानिए उनकी फिटनेस का राज
  • Post by Admin on Jul 16 2026

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने बढ़ती उम्र में फिट और स्वस्थ रहने का अपना फिटनेस सीक्रेट साझा किया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि उम्र को रोका नहीं जा सकता, लेकिन सही जीवनशैली अपनाकर उसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उनके अनुसार 50 वर्ष की उम्र के बाद फिट रहने के लिए पूरी जिंदगी बदलने की नहीं, बल्कि अच्छी और नियमित आदतें अपनाने की जरूरत होती ह   read more

भागलपुर बनेगा AI शिक्षा का केंद्र, सीएम सम्राट चौधरी ने किया AI यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान
  • Post by Admin on Jul 16 2026

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में उच्च शिक्षा और औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भागलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह विश्वविद्यालय युवाओं को भविष्य की तकनीकों में गुणव   read more

NEET-UG 2026 में असजद इमाम की शानदार सफलता, लखीसराय का बढ़ाया मान
  • Post by Admin on Jul 17 2026

लखीसराय : सूर्यगढ़ा नगर परिषद के हल्दी वार्ड संख्या-7 निवासी मास्टर शाहिद इमाम के पुत्र असजद इमाम ने NEET (UG) 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर जिले और नगर परिषद का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। असजद इमाम की सफलता को उनकी कठिन मेहनत, लगन, अनुशासन तथा माता-पिता और गुर   read more

लखीसराय की हर पंचायत में खुलेगा जीविका सुधा बिक्री केंद्र, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
  • Post by Admin on Jul 17 2026

लखीसराय : ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लखीसराय जिले की प्रत्येक पंचायत में 'जीविका सुधा बिक्री केंद्र' खोले जाएंगे। बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्द्धन सोसाइटी (जीविका) ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत इस महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत कर दी है। योजना के तहत जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को डेयरी उत   read more

मुर्शिदाबाद : ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन के उड़े परखच्चे, दो बच्चों समेत तीन की मौत
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में दो स्कूली बच्चों और एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल के अंतर्गत बहरमपुर थाना क्षेत्र म   read more

नेपाल की बारिश ने बढ़ाई मुजफ्फरपुर की चिंता, बूढ़ी गंडक का जलस्तर चढ़ा
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर : नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब उत्तर बिहार की नदियों पर दिखाई देने लगा है। मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अखाड़ा घाट समेत कई घाटों पर पानी का स्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं   read more

'उस दुनिया तक' के लोकार्पण समारोह में साहित्य, संवेदना और मानवीय मूल्यों पर हुई सार्थक चर्चा
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर: स्थानीय कलमबाग चौक स्थित एक होटल के सभागार में साहित्यकार डॉ. तृप्ति सिंह के काव्य संग्रह 'उस दुनिया तक' का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं लोकार्पणकर्ता विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. भगवानलाल सहनी ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि कविता मनुष्य के जीवन राग, संवेदना और सामाजिक चेतना को समृद्ध करती है। उन्होंने कहा कि डॉ. तृ   read more

बाल रंगमंच और लोक नाट्य के संगम ने जीता ग्रामीणों का दिल, तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न
  • Post by Admin on Jul 12 2026

मुजफ्फरपुर: देशज रंग मण्डप, भोपाल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोक नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां, मुशहरी और कांटी प्रखंड के विभिन्न गांवों में हुआ। कार्यशाला में बाल रंगमंच और लोक नाट्य का समन्वय देखने को मिला, जिसने बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया। कार्यशाला के दौरान बच्चों को रंगमंच की बारीकियों,   read more