साइबर थाना की कार्यवाई से पीड़ित को मिली राहत, खाते में वापस आए 33 हजार रुपए
- Post By Admin on Jul 17 2026
लखीसराय : लखीसराय पुलिस ने साइबर ठगी के एक पीड़ित को राहत दिलाते हुए उसके खाते में 33 हजार रुपए वापस कराने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई साइबर थाना कांड संख्या 19/26 में की गई, जिसमें पीड़ित के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने बिना किसी जानकारी के अवैध निकासी कर ली थी।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित धर्मेंद्र कुमार के खाते से साइबर ठगों द्वारा धोखाधड़ी कर राशि निकाल ली गई थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना, लखीसराय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित के खाते में 33 हजार रुपए वापस करा दिए।
लखीसराय पुलिस ने इस कार्रवाई को साइबर अपराध के विरुद्ध अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर थाना या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत दिलाई जा सके।