बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों का तबादला
- Post By Admin on Aug 23 2026
पटना : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार देर रात तबादले की अधिसूचना जारी की गई। स्थानांतरित अधिकारियों में 2022 और 2023 बैच के IAS अधिकारियों के साथ 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारी भी शामिल हैं। तबादले के बाद कई जिलों में उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्त के पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
श्रेया श्री को खगड़िया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। बाढ़ की SDO गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त और दानापुर के SDO अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं पूर्णिया के SDO तुषार कुमार को मधुबनी का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।
कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
कटिहार के SDO प्रधुम्न सिंह यादव को उद्योग विभाग के निदेशक और खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। मुजफ्फरपुर पश्चिमी की SDO आंकाक्षा आनंद को सासाराम का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। अरेराज, पूर्वी चंपारण की SDO अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक पद की जिम्मेदारी मिली है।
नौगछिया के SDO रोहित कर्दम को जमुई का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। शिप्र विजयकुमार चौधरी को भी जमुई का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। नेहा कुमारी को कटिहार का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
भागलपुर के कृष्ण चंद्र गुप्ता को मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं विरूपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर का SDO और प्रिया रानी को सासाराम का SDO बनाया गया है।
इन अधिकारियों की भी हुई पोस्टिंग
कृष्णा जोशी को बाढ़, प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर, सैयद आदिल मोहसीन को मढ़ौरा और अजय यादव को बेगूसराय का SDO बनाया गया है। इसके अलावा सूरज कुमार को कटिहार, विग्नेश टीए को पूर्णिया और जतिन कुमार को शेरघाटी, गया का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
के. परीक्षित को नौगछिया, भागलपुर, महेश कुमार को तारापुर, मुंगेर और कशिश बक्शी को पटना सिटी का SDO बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन पर जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है।