​जियोमार्ट क्विक की 'ग्रैंड इंडिपेंडेंस सेल' : 80% तक डिस्काउंट के साथ मिनटों में डिलीवरी

  • Post By Admin on Aug 12 2026
​जियोमार्ट क्विक की 'ग्रैंड इंडिपेंडेंस सेल' : 80% तक डिस्काउंट के साथ मिनटों में डिलीवरी

मुंबई : स्वतंत्रता दिवस के जश्न को और खास बनाते हुए जियोमार्ट क्विक ने ग्राहकों के लिए 'ग्रैंड इंडिपेंडेंस सेल' की शुरुआत कर दी है। 12 से 16 अगस्त तक चलने वाली इस पांच दिवसीय विशेष सेल में दैनिक उपयोग की वस्तुओं से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन तक की विस्तृत रेंज पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही बैंक ऑफर्स के माध्यम से ग्राहकों को अतिरिक्त बचत का अवसर भी मिल रहा है।

जियोमार्ट की क्विक कॉमर्स सेवा 'जियोमार्ट क्विक' के जरिए ग्राहक अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के अलावा आगामी त्योहारों की खरीदारी भी घर बैठे कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इस सेल में टॉप ब्रांड्स के ग्रॉसरी, डेली एसेंशियल्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन प्रोडक्ट्स और फेस्टिव जरूरतों से जुड़े सामान शामिल हैं, जिन्हें ऑर्डर करने के चंद मिनटों के भीतर ग्राहकों के दरवाजे तक डिलीवर किया जाएगा।

आजादी के पर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष छूट के अलावा चुनिंदा पेमेंट ऑप्शंस और बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। यह महासेल 16 अगस्त तक जियोमार्ट के मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।