सर्वाधिक पढ़ा जानेवाला समाचार

दिखाया गया है 703 चीज़े में से 301-310 ।
एक महिला पढ़ेगी, सात पीढ़ी गढ़ेगी: महिलाओं के बीच शिक्षा की अलख
  • Post by Admin on Sep 08 2026

मुजफ्फरपुर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर पुरानी गुदरी बीबी जान लेन मोहल्ले में ‘एक प्रयास मंच’ की ओर से महिलाओं के बीच शिक्षा एवं साक्षरता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराने के साथ उन्हें अपने परिवार और समाज को शिक्षित एवं जागरूक करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम को संबोà   read more

15 लीटर चुलाई शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
  • Post by Admin on Sep 09 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय की टीम ने 8 सितंबर 2026 को शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान कजरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। रामतलीगंज मोड़ पर बजरंग बली मंदिर के समीप छापेमारी कर पुलिस ने 15 लीटर चुलाई शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मद्य निषेध थाना की ओर से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, मौके से रमेश कुमार, पिता सुरेन्द्र कोड़ा, नठ  read more

गंभीर हो रहीं आंखों की बीमारियां: ASG आई हॉस्पिटल में 50 से अधिक डॉक्टरों को मिले विजन सेविंग टिप्स
  • Post by Admin on Sep 06 2026

मुजफ्फरपुर : आधुनिक जीवनशैली और बदलती दिनचर्या के कारण आमजन में आंखों से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। बढ़ती नेत्र समस्याओं, मोतियाबिंद और दृष्टिहीनता के खतरों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शहर के रमना स्थित एएसजी आई हॉस्पिटल में रविवार, 6 सितंबर 2026 को निरंतर चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) सह नेत्र जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष तकनीकी सत्र मुजफ्फरपुठ  read more

लखीसराय मद्य निषेध पुलिस की दोहरी स्ट्राइक: यूपी और भागलपुर के तस्करों समेत 4 दबोचे गए
  • Post by Admin on Sep 07 2026

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मद्य निषेध विभाग की टीम लगातार सघन अभियान चला रही है। इसी क्रम में 6 सितंबर को मद्य निषेध थाना लखीसराय द्वारा दो अलग-अलग संवेदनशील स्थानों पर की गई विशेष छापेमारी में चार अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय शराब तस्करों को रंगे हाथ दबोचा गया। पुलिस ने तस्करों के पास से भारी मात्रा में विदेशी व देशी चुलाई शराब समेत ए   read more

उफनती नदियों ने बढ़ाई बिहार की चिंता, 84 प्रखंडों की 514 पंचायतें प्रभावित
  • Post by Admin on Sep 09 2026

पटना : बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार विकट बनी हुई है। गंगा, गंडक, कोसी, पुनपुन और सोन समेत कई प्रमुख नदियों के उफान पर होने से बड़ी आबादी प्रभावित है। नदी किनारे और निचले इलाकों में पानी फैलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई क्षेत्रों में आवागमन और जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच फ   read more

मुजफ्फरपुर में जाम बना कारोबार और सुरक्षा के लिए चुनौती, AIMRA ने ट्रैफिक सुधार के लिए उठाई आवाज
  • Post by Admin on Aug 29 2026

मुजफ्फरपुर : शहर के नकुलवा चौक स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पास लगातार लग रहे भीषण जाम और बीते 28 अगस्त को जाम के दौरान हुई मारपीट की घटना को लेकर ऑल इंडिया मोबाइल रिटेल एसोसिएशन (AIMRA) ने ट्रैफिक प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन के बिहार उपाध्यक्ष एवं मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद ने डीएसपी ट्रैफिक को पत्र भेजकर नकुलवा चौक की यातायात व्यवस्था म   read more

किसानों ने वैज्ञानिकों के सामने रखीं फसल संबंधी समस्याएं, मिला वैज्ञानिक समाधान
  • Post by Admin on Sep 10 2026

लखीसराय : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), लखीसराय के तत्वावधान में गुरुवार को आत्मा सभागार में एक दिवसीय कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर स्थानीय कृषि समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान उपलब्ध कराना तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति किसानों को जागरूक करना था। क   read more

लखीसराय में राहत शिविरों की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे कृषि मंत्री, अधिकारियों को त्वरित सहायता के निर्देश
  • Post by Admin on Sep 08 2026

लखीसराय : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक श्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने जगनानी धर्मशाला एवं लोहिया चौक हाई स्कूल स्थित राहत शिविरों में पहुँचकर विस्थापित परिवारों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविरों में भोजठ  read more

नेपाल की बाढ़ से आई दूषित मछलियों पर प्रशासन सख्त, बिहार में सेवन और बिक्री पर पूरी तरह रोक
  • Post by Admin on Sep 08 2026

पटना : नेपाल में आई भीषण बाढ़ के पानी के साथ बिहार के विभिन्न जलक्षेत्रों में बहकर आई अज्ञात एवं असामान्य प्रजातियों की मछलियों के सेवन को लेकर मत्स्य निदेशालय, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (बिहार सरकार) ने गंभीर चेतावनी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी मछलियों का उपयोग मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक और प्रतिकूल है। इस संबंध में मत्स्य निदेशक द्वारा राज्   read more

खाड़ी में फिर भड़की जंग की चिंगारी : सऊदी के 4 शहरों पर हूती हमला, 73 घायल
  • Post by Admin on Sep 08 2026

रियाद : यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार तड़के सऊदी अरब के कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाते हुए भीषण हमला किया। रिहायशी इलाकों और वाणिज्यिक केंद्रों को निशाना बनाकर किए गए इन हमलों में कम से कम 73 लोग घायल हो गए हैं। इस हमले के बाद सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने हूतियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जवाबी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवकॠ  read more