सर्वाधिक पढ़ा जानेवाला समाचार

दिखाया गया है 661 चीज़े में से 151-160 ।
JPSC स्कैम में बड़ा खुलासा: रांची के कोचिंग सेंटर में तैयार होती थी आंसर की
  • Post by Admin on Aug 04 2026

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को राज्यभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद समेत पांच जिलों के 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अभ्यर्थियों से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी को आशंका है कि पर   read more

योगी सरकार की विशेष तैयारी, 9-10 अगस्त को कांवड़ यात्रा मार्ग पर फूलों से होगा शिवभक्तों का स्वागत
  • Post by Admin on Aug 04 2026

लखनऊ: सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में कांवड़ यात्रा मार्गों पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य कांवड़ यात्रा में शामिल लाखों श्   read more

क्यूल जंक्शन सड़क मरम्मत कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, जर्जर मार्ग और टेढ़े नाला निर्माण पर जताई नाराजगी
  • Post by Admin on Aug 04 2026

लखीसराय : जिले में क्यूल जंक्शन के उत्तर और दक्षिण भाग को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर मरम्मत कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, नाला निर्माण कार्य और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से च   read more

विश्व स्तनपान सप्ताह: लखीसराय के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में चला जागरूकता अभियान
  • Post by Admin on Aug 04 2026

लखीसराय: विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर लखीसराय जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण समारोह एवं विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (CHO), एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बड़ी संख्या में गर्भवती एवं धात्री माताओं ने   read more

नशे के खिलाफ एकजुट हुए एलएस कॉलेज के छात्र, ऑनलाइन संकल्प लेकर प्राप्त किया प्रमाण पत्र
  • Post by Admin on Aug 02 2026

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कॉलेज के कला संकाय सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्ति विषय पर दि   read more

आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर लखीसराय में मना ‘जड़ी-बूटी दिवस’, आयुर्वेद-योग और अध्यात्म का दिया गया संदेश
  • Post by Admin on Aug 04 2026

लखीसराय: भारत स्वाभिमान न्यास, लखीसराय के तत्वावधान में लाली पहाड़ी स्थित विश्वनाथपुरम परिसर में आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को "जड़ी-बूटी दिवस" के रूप में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद, योग, अध्यात्म, स्वदेशी जीवनशैली और औषधीय पौधों के संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी नाथ अमि   read more

फरीदाबाद के स्कूल में महिला शिक्षिका पर 32 सेकंड में 34 चाकू के वार, आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार
  • Post by Admin on Aug 04 2026

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक सरकारी स्कूल परिसर के भीतर सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सिक्रोना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 30 वर्षीय शिक्षिका संध्या पर एक नकाबपोश युवक ने महज 32 सेकंड के भीतर 34 बार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी क   read more

जम्मू-श्रीनगर हाईवे भूस्खलन से बंद, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
  • Post by Admin on Aug 04 2026

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। सड़क बंद होने से घाटी और जम्मू के बीच हजारों यात्री, पर्यटक और श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं। स्थिति को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल विशेष ट्रेन सेवा शुरू कर राहत पहुंचाई है। करीब 250 किलोमीटर लंबा   read more

फेफड़ों की हर सांस अनमोल : एलएनटी कॉलेज में तंबाकू के खिलाफ स्वास्थ्य चेतना अभियान
  • Post by Admin on Aug 01 2026

मुजफ्फरपुर : बढ़ते तंबाकू सेवन और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एल.एन.टी. कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने फेफड़ों के कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और स्वस्थ जीवनशैली की आवश्य   read more

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान दीवार गिरी; 2 फायरकर्मियों की मौत
  • Post by Admin on Aug 04 2026

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में स्थित चिप निर्माण करने वाली ILGIM कंपनी में लगी भीषण आग पर काबू पाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आग बुझाने में जुटी दमकल टीम पर अचानक फैक्ट्री की दीवार और लोहे की भारी बीम गिर गई, जिससे दो दमकल कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य फायरकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग की कई टीमें आग बुझाने में लगी हुई थीं। इसी दौरान अचानक फैक्ट्र   read more