लखीसराय में मद्य निषेध अभियान तेज, छापेमारी में 12 लोग गिरफ्तार

  • Post By Admin on Mar 17 2026
लखीसराय में मद्य निषेध अभियान तेज, छापेमारी में 12 लोग गिरफ्तार

लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय द्वारा जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक मामले में अवैध शराब भी बरामद की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नया टोला थाना क्षेत्र में विकास कुमार के पास से करीब 4.400 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई। वहीं अन्य स्थानों पर शराब सेवन के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान किउल, रामगढ़ चौक, बड़हिया और मरांची थाना क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों से लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में जितेंद्र कुमार, कारू मांझी, बोगला मांझी, दिनेश कुमार, अजीत कुमार, संजीव कुमार, रंजन कुमार महतो, नवल कुमार राय, मुकेश राम, पंकज कुमार और राजू साव शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।