नई दिल्ली: अखिल भारतीय कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को नई दिल्ली स्थित 68 लोधी स्टेट में आयोजित की गई। यह बैठक केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता समन्वय समिति के राष्ट्रीय संयोजक राजा राम कश्यप ने की। इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी और प्रतिनिधियों ने समाज से जुड़े मुद्दों तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक में दिल्ली के पूर्व महापौर जत्थेदार अवतार सिंह, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कश्यप, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम कश्यप सहित गुरु चरण कश्यप और अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही समाज के हित में आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
अंत में उपस्थित प्रतिनिधियों ने सामाजिक एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।




















