ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,768 चीज़े में से 9,051-9,060 ।
उपेन्द्र कुशवाहा का 18 नवंबर को मोरवा विधानसभा क्षेत्र में होगी विशाल जनसभा
  • Post by Admin on Nov 14 2024

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा आगामी 18 नवंबर को समस्तीपुर जिले में अपनी बिहार यात्रा के चौथे चरण के तहत मोरवा और उजियारपुर विधानसभा क्षेत्रों में विशाल सदस्यता अभियान और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए तैयारियों को लेकर मोरवा विधानसभा क्षेत्र में बैठकें आयोजित क   read more

बाथरूम में फंदे से लटका मिला महिला सिपाही का शव 
  • Post by Admin on Nov 14 2024

समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाने में तैनात एक महिला सिपाही का गुरूवार को थाना के महिला बैरक के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ शव मिला। महिला सिपाही की पहचान चांदनी कुमारी के रूप में की गई है ।वह वैशाली जिले की रहने वाली है। बताया जाता है कि सिपाही का शव बाथरूम में तौलिया टांगने वाले हेंगर से दुपट्टा के सहारे लटक रहा था।  काफी देर तक जब वह बाथरुम से नहीं निकली, तो साथी पुलि   read more

झारखंड में नक्सलवाद पर भारी पड़ा लोकतंत्र, आदिवासी सीटों पर बंपर वोटिंग
  • Post by Admin on Nov 14 2024

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर 65% मतदान दर्ज किया गया, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में आदिवासी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  माओवादियों की धमकियों के बावजूद लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था कायम रही। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल मतदान 64.86% तक पहुंचा जो पिछले चुनावों की तुलना में अधिक है।  लातेहार के मनिका   read more

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे मतदान कर्मी समेत दो की सड़क हादसे में मौत
  • Post by Admin on Nov 14 2024

आदित्यपुर : सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुड़ी मोड़ के पास गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे मतदान कर्मी सुबोध प्रसाद समेत दो लोगों की मौत हो गई।  मृतकों में गम्हरिया निवासी सुबोध प्रसाद और सिदमा गांव के पवन पूर्ति शामिल हैं। हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनसभी को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अ   read more

एनआईटी में 15 17 नवंबर तक उद्योग अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 14 2024

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में 15-17 नवंबर 2024 तक "विकसित भारत-विकसित झारखंड: 2047" थीम पर उद्योग-अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. डॉ. गौतम सूत्रधार ने बताया कि इस आयोजन में टाटा स्टील, एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, ओएनजीसी, कोल इंड   read more

बस स्टैंड से शिक्षक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
  • Post by Admin on Nov 14 2024

गिरिडीह :  जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बस स्टैंड पर एक शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चिरैयाघाट रोड निवासी सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है।  स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहकीकात जारी है।   read more

पिछले ढाई साल में ईडी ने की 282 ठिकानों पर छापेमारी, 554 करोड़ की संपत्ति जब्त
  • Post by Admin on Nov 14 2024

रांची : झारखंड में विभिन्न भ्रष्टाचार और घोटाला मामलों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई जारी है। बीते ढाई वर्षों में ईडी ने नौ प्रमुख मामलों में 282 ठिकानों पर छापेमारी कर 554 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी और अवैध संपत्तियाँ जब्त की गईं। पिछले ढाई सालों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में भ्रष्टाचार के नौ बड़े मामल   read more

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर मेला 2024 का दीप प्रज्वलित कर किया शुरुआत
  • Post by Admin on Nov 14 2024

सोनपुर : एशिया के सबसे बड़े मेलों में से एक सोनपुर मेला 2024 का भव्य उद्घाटन आज किया गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मेला के उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलित कर मेला की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में विजय कुमार सिन्हा, राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा और सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सु   read more

रिश्वत लेते पकड़े गए सहकारिता पदाधिकारी, मतदाता सूची से नाम हटाने की थी डील
  • Post by Admin on Nov 14 2024

नालंदा : निगरानी विभाग पटना ने नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नालंदा के 17 नंबर बायपास पर स्थित ममता पेट्रोल पंप के पास बख्तियारपुर-रजौली मार्ग पर हुई। गिरफ्तार सहकारिता पदाधिकारी को निगरानी विभाग की टीम ने तत्काल अपनी गिरफ्त में लिया और पटना ले जाया गया। इस घटना के ब   read more

एक लड़के के कारण बेस्ट फ्रेंड्स में चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल
  • Post by Admin on Nov 14 2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दो लड़कियों को बीच सड़क पर एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। इस मारपीट का कारण बताया जा रहा है कि दोनों बेस्ट फ्रेंड्स को एक ही लड़के से प्यार हो गया है। जानकारी के अनुसार, जब इन दोनों में से एक लड़की ने उस लड़के को किस किया, तभी दूसरी लड़की ने इसका वीडियो बना लिया और उसे धमकी दी कि वह यह वीडियो उसकी मां   read more