ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,370 चीज़े में से 6,621-6,630 ।
मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने बैग क्लस्टर और दीदी की रसोई का किया अवलोकन
  • Post by Admin on Dec 12 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने जिले के बेला स्थित बैग क्लस्टर और दीदी की रसोई का दौरा किया और महिला उद्यमियों से वार्ता करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।  उन्होंने तिरहुत जीविका महिला बैग प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की महिला उद्यमियों के कौशल को और बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और बैगों के वितरण को खादी मॉल के साथ-साथ अन्य प्राइवेट मॉल में भी किए जा   read more

सोनपुर मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग से 30 करोड़ रुपये का राजस्व किया अर्जित
  • Post by Admin on Dec 12 2024

सोनपुर : सोनपुर मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग अभियान के माध्यम से अब तक 30 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। जिन्होंने नियमों का पालन करते हुए बिना टिकट या अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाकर रेलवे के राजस्व को सुदृढ़ किया।  इस सफलता के साथ सोनपुर मंडल पूर्व मध्य रेलवे के सभ   read more

मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने मेगा फूड पार्क, बैग क्लस्टर और टेक्सटाइल क्लस्टर का लिया जायजा
  • Post by Admin on Dec 12 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले का दौरा किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोतीपुर स्थित मेगा फूड पार्क, बेला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बैग क्लस्टर, टेक्सटाइल क्लस्टर और दीदी की रसोई का जायजा लिया।  मुख्य सचिव ने इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों   read more

मुजफ्फरपुर नगर निगम द्वारा सफाई मित्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Dec 12 2024

मुजफ्फरपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर निगम मुजफ्फरपुर द्वारा सफाई मित्रों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जीआईजेड संस्था के सर्कुलर वेस्ट सोलूशन्स प्रोजेक्ट के तहत 10 और 11 दिसंबर को आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 225 सफाई मित्रों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण में सफाई मित्रों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृ   read more

राजद कार्यकर्ताओं ने किया शिवचंद्र राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग
  • Post by Admin on Dec 12 2024

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद से आग्रह किया है कि बिहार में पार्टी को मजबूती देने और आगामी विधानसभा चुनावों में सफलता प्राप्त करने के लिए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को राजद का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाए। राजद के प्रदेश सचिव शशि सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी   read more

सरैया के भूमाफियाओं के विरोध में वाम संगठनों ने की आंदोलन की घोषणा
  • Post by Admin on Dec 12 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सरैया में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी अस्पताल की जमीन पर किए गए कब्जे के खिलाफ वाम संगठनों ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) कार्यालय में हुई।  जिसमें जिले के विभिन्न वामपंथी संगठनों के नेताओं ने हिस्सा लिया और सरकार तथा प्रशासन की चुप्पी पर गहरी चिंता जताई। वामपंथी नेताओं ने कहा कि यह बेहद चिन्ता का विषय है कि एक   read more

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी
  • Post by Admin on Dec 12 2024

सीतामढ़ी : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 13 दिसंबर, शुक्रवार को आयोजित होने वाली 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सीतामढ़ी जिले में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी रिची पांडे और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बीते बुधवार को संयुक्त ब्रीफिंग में परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को आवश्   read more

सीतामढ़ी जिले का 53वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
  • Post by Admin on Dec 12 2024

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले का 53वां स्थापना दिवस बड़े ही उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण और पदाधिकारियों ने प्रभात फेरी के साथ उत्सव की शुरुआत की। प्रभात फेरी का आयोजन कमला बालिका उच्च विद्यालय से शुरू होकर डुमरा हवाई अड्डा मैदान में समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी रिच   read more

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी बंशीधर बृजवासी ने एमएलसी डॉ. संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद 
  • Post by Admin on Dec 12 2024

मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) बंशीधर बृजवासी ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी डॉ. संजय कुमार सिंह से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा को लेकर सामूहिक संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिया। एमएलसी डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा, "यह सिर्फ एक व्यक्ति की जीत नह   read more

रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने मारपीट मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार 
  • Post by Admin on Dec 12 2024

लखीसराय : रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में दो पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी एएसआई पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में रात्री 9 बजे की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनू कुमार, मोनू कुमार, सुबेदार महतो, अवधेश कुमार और प्रभास महतो शामिल हैं जो सभी सा०-बिल्लो, थाना- रामगढ़ चौक के निवासी हैं। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्   read more