ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,849 चीज़े में से 5,381-5,390 ।
महाकुंभ 2025 : प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी ने किया स्वागत
  • Post by Admin on Feb 10 2025

प्रयागराज : महाकुंभ के इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। संगम पर आस्था के साथ पवित्र स्नान करने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। महाकुंभ के 17 दिन शेष हैं और इस दौरान संगम में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में की पूजा-अर्चना आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प   read more

आज का राशिफल, 10 फरवरी 2025: कर्क राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, जानें सभी राशियों का हाल
  • Post by Admin on Feb 10 2025

नई दिल्ली : 10 फरवरी 2025 का दिन राशियों के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है, वहीं कुछ के लिए यह दिन मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। ग्रहों की स्थिति के आधार पर, सोमवार का दिन वृषभ, सिंह, मीन और अन्य राशियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त करने का है। आपकी कड़ी मेहनत का परिणा   read more

मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, सपा को करारा झटका
  • Post by Admin on Feb 08 2025

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान होते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभान पासवान ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अजीत प्रसाद को 53,929 वोटों के भारी अंतर से हराकर सीट पर कब्जा जमा लिया। इस जीत के साथ बीजेपी ने सपा के पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) समीकरण की रणनीति को विफल कर दिया।  उत्तर प्रदे   read more

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बीच बड़ा फैसला, सचिवालय को सील करने का आदेश जारी
  • Post by Admin on Feb 08 2025

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के साथ ही प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली सचिवालय को सील करने का आदेश जारी कर दिया है। 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है, और कई सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया सहित कई बड़े नेता चुनाव हार चुके हैं।   ताजा रुझा   read more

स्वाति मालीवाल ने द्रौपदी चीरहरण की तस्वीर पोस्ट कर AAP पर कसा तंज, आरोपों की दिलाई याद
  • Post by Admin on Feb 08 2025

नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर महाभारत के एक प्रसिद्ध दृश्‍य का चित्र पोस्ट किया है, जिसमें द्रौपदी का चीरहरण हो रहा है। इस तस्वीर के पोस्ट होते ही राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गईं, खासकर दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद। स्वाति मालीवाल का यह कदम आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रह   read more

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 27 साल बाद सत्ता में वापसी
  • Post by Admin on Feb 08 2025

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर ली है। 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 47 सीटों पर बढ़त बनाकर बंपर बहुमत हासिल किया है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को सिर्फ 23 सीटें मिली हैं।   इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री अरविंद क   read more

गैंगरेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत
  • Post by Admin on Feb 08 2025

लखीसराय : जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में 23 जनवरी की रात 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कुछ दबंगों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। पहले उन्होंने महिला को बेरहमी से पीटा और फिर उन्हें घर से दूर ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद से पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में चल   read more

यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्यवाई 
  • Post by Admin on Feb 07 2025

लखीसराय : सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के समापन के बाद शुक्रवार को बाईपास पुल के नीचे हाईवे पर बिना हेलमेट और बिना कागजात के दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की गई। प्रशासन ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के बाद अब नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। समापन कार्यक्रम के बाद जिला परिवहन विभाग और पुलिस प्र   read more

चार दिवसीय श्रीसीताराम नाम अष्टयाम महायज्ञ का समापन, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु
  • Post by Admin on Feb 07 2025

मुजफ्फरपुर : घोसरामा ब्रह्मस्थान प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय श्रीसीताराम नाम अष्टयाम महायज्ञ का 55वां अधिवेशन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। नवयुवक नाट्य कला परिषद सह सांस्कृतिक मंच द्वारा वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर इस भव्य आयोजन का आयोजन किया गया था जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चार दिवसीय महायज्ञ का मुख्य आकर्षण बुधवार को आयोजित स   read more

पुलिस अभिरक्षा में रही युवती गंभीर रूप से घायल
  • Post by Admin on Feb 07 2025

लखीसराय : जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां पुलिस अभिरक्षा में रही एक नाबालिग लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। फिलहाल, युवती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव के बहियार म   read more