ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,844 चीज़े में से 5,181-5,190 ।
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से पहले प्रैक्टिस में ऋषभ पंत हुए चोटिल
  • Post by Admin on Feb 17 2025

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम ने आगामी आईसीसी मेन्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम इंडिया ने दुबई पहुंचते ही 16 फरवरी को अपना पहला अभ्यास सत्र किया, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। हालांकि, इस अभ्यास सत्र के दौरान एक बुरी खबर सामने आई। ऋषभ पंत को लगी चोट भारतीय क्रिकेट टीम के   read more

रणवीर इलाहाबादिया के पिता गौतम इलाहाबादिया हैं स्पर्म बैंक के संस्थापक
  • Post by Admin on Feb 17 2025

मुंबई : यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों अपनी विवादित टिप्पणियों के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स के बारे में भद्दी टिप्पणी की थी, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इस विवाद के बीच रणवीर इलाहाबादिया के पिता गौतम इलाहाबादिया भी सुर्खियों में आ गए हैं। गौतम इलाहाबादिया IVF विशेषज्ञ हैं और स्पर्म बैंक के संस्थ   read more

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 26 फरवरी तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद, आदेश लागू
  • Post by Admin on Feb 17 2025

नई दिल्ली : रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की काउंटर से बिक्री को 26 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह कदम प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। प्रशासन ने कहा है कि इस आदेश के तहत अब काउंटर से कोई प्लेटफॉर्म टिकट जारी नहीं किया जाएगा। केवल   read more

तेजस्वी यादव का राजद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
  • Post by Admin on Feb 17 2025

हाजीपुर : नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का पटना से सीतामढ़ी जाने के क्रम में राजद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंसूरपुर, सराय, इमादपुर, भगवानपुर अड्डाचौक, मुस्कान होटल और अन्य प्रमुख स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव को फूल और बुके देकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान तेजस्वी यादव ने राजद कार्यकर्   read more

सीआरपीएफ के शहीद जवान रवि रंजन को दी गई अंतिम विदाई
  • Post by Admin on Feb 17 2025

  पूर्वी चंपारण : जिले के पहाड़पुर निवासी राजा राम प्रसाद के पुत्र सीआरपीएफ के शहीद जवान रवि रंजन का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। शहीद के शव के पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए मौके पर हजारों लोग पहुंच गये।  शव के साथ आए सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने अंतिम सलामी दी। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष   read more

परमाणु तकनीक से महाकुंभ में हो रही सफाई
  • Post by Admin on Feb 17 2025

प्रयागराज : महाकुंभ का आयोजन हर बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता हैं और इस बार भी 50 करोड़ से अधिक लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। यह आंकड़ा अमेरिका और रूस की संयुक्त आबादी से भी ज्यादा है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इस विशाल भीड़ के बावजूद अब तक महाकुंभ में कोई भी महामारी या स्वच्छता से जुड़ी समस्या नहीं आई है। इसका श्रेय परमाणु तकनीक को जाता है, जिसका उपय   read more

भाकपा माले ने बीडीओ के खिलाफ निकाला विरोध मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • Post by Admin on Feb 17 2025

समस्तीपुर : ताजपुर थूककांड के आरोपी बीडीओ गौरव कुमार के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर भाकपा माले ने रविवार को जनता मैदान से जुलूस निकालकर बाजार क्षेत्र में नारेबाजी की। मार्च के बाद यह प्रदर्शन फलमंडी पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। कार्यक्रम के दौरान भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना का विवरण देते हुए कहा कि 17 जनवरी को ताजपुर बीडीओ ने प्रखंड कार   read more

स्कीम वर्कर्स ने की राज्यकर्मी का दर्जा एवं वेतन की मांग 
  • Post by Admin on Feb 17 2025

समस्तीपुर : रविवार को ताजपुर के स्थानीय जनता मैदान में आशा, कुरियर, विद्यालय प्रहरी, रसोईया, सेविका-सहायिका, ममता, जीविका, सफाईकर्मी और अन्य स्कीम वर्कर्स का संयुक्त कन्वेंशन आयोजित किया गया। इस कन्वेंशन की अध्यक्षता सविता कुमारी, संजू कुमारी और गिरजा देवी ने की। जबकि संचालन प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य अतिथ   read more

विधायक अशोक ने रखी सामुदायिक भवन व आंगनबाड़ी केंद्र की आधारशिला
  • Post by Admin on Feb 17 2025

समस्तीपुर : वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के लखनपट्टी पंचायत के मटुआ गांव में सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी केंद्र भवन का आधारशिला विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने रखा। इस अवसर पर विधायक ने स्थानीय विकास और पंचायतों के सुधार को लेकर सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि यह भवन ग्रामीणों और बच्चों के लिए सुविधाएं प्रदान करेगा। विधायक ने बताया कि “हमारी सरकार पंचायती राज व्   read more

शाहपुर पटोरी में मनाया गया 89वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव
  • Post by Admin on Feb 17 2025

सुदामा न्यूज़ । समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र द्वारा सोमारी हाट स्थित एक भवन में 89वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन मोरवा विधायक रणविजय साहू एवं शहर के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी शंकर प्रसाद लोहिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रणविजय साहू ने   read more