ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,331 चीज़े में से 4,721-4,730 ।
जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला : दो स्लैब 5 और 18 प्रतिशत को मिली मंजूरी, 22 सितंबर से लागू
  • Post by Admin on Sep 04 2025

नई दिल्ली : जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में बुधवार को कर ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि अब पूरे देश में केवल दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रहेंगे। मौजूदा 12 और 28 प्रतिशत स्लैब को खत्म कर दिया गया है। वहीं, विलासिता और हानिकारक वस्तुओं पर 40 प्रतिशत का विशेष टैक्स जारी रहेगा। नए प्रावधान 22 सितंबर से लागू होंगे। बैठक के बाद प्à   read more

पलामू : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल
  • Post by Admin on Sep 04 2025

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में बुधवार की देर रात पुलिस और प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो पुलिस जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 10 लाख रुपए का इन   read more

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच व्यवसायियों की मौत
  • Post by Admin on Sep 04 2025

पटना : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच व्यवसायियों की मौत हो गई। परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सभी कारोबारी थे, जो कीटनाशक और कृषि उत्पादों का व्यापार करते थे। à   read more

जीएसटी काउंसिल के फैसले पर पीएम ने जताई खुशी, कहा- आम जनता के लिए ऐतिहासिक कदम
  • Post by Admin on Sep 04 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए बड़े फैसलों का स्वागत किया है। उन्होंने इसे अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आम आदमी के जीवन को आसान बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में मैंने जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधारों की बात की थी। आज खुशी है कि जीएस   read more

त्योहारों से पहले आम जनता को फेस्टिव बोनांजा, आवश्यकता की वस्तुओं पर जीरो टैक्स
  • Post by Admin on Sep 04 2025

नई दिल्ली : त्योहारों से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने बताया कि आवश्यकता की वस्तुओं पर जीएसटी घटाकर शून्य कर दिया गया है। रो   read more

सीएम नीतीश कुमार ने किया पितृपक्ष मेले की तैयारियों का निरीक्षण, विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • Post by Admin on Sep 03 2025

गयाजी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को गयाजी पहुंचकर पितृपक्ष मेले की तैयारियों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। पितृपक्ष के दौरान लाखों श्रद्धालु पिंडदान और श्राद्धकर्म के लिए देश-विदेश से गयाजी आते हैं। मुख्यमंत्री ने मेà   read more

रवि पुनिया का जादू, महिला फुटबॉल टीमों ने जीते सब-जूनियर से सीनियर तक पदक
  • Post by Admin on Sep 03 2025

नई दिल्ली : भारतीय महिला फुटबॉल में रवि कुमार पुनिया ने कोचिंग के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मुख्य कोच के रूप में उन्होंने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपनी टीमों को पदक दिलाए और महिला फुटबॉल के विकास में अहम योगदान दिया। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बुधवार को आयोजित सब-जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 टियर 2 के फाइनल में उत्तर ठ  read more

नालंदा विश्वविद्यालय शांति, एकता और अध्यात्म का विश्वव्यापी प्रतीक है : टोबगे
  • Post by Admin on Sep 03 2025

राजगीर : भारत के दौरे पर आए भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे अपनी धर्मपत्नी और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बिहार के राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे। कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया और विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर पर उन्हें विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री टोबगे ने नालंदा विश्वविद्यालय को केवल शिक्षा का केंद्र à   read more

प्रशांत किशोर का चुनावी इशारा : रोहतास या राघोपुर से बिहार में लाएंगे नया बदलाव
  • Post by Admin on Sep 03 2025

सासाराम : बिहार में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इस बीच, जन सुराज के सूत्रधार और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में अपने संभावित भागीदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि अभी तक उन्होंने चुनाव लड़ने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा, "मैंने अभी तक कोई फ़ाइनल   read more

राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए लखीसराय के दो शिक्षकों का चयन
  • Post by Admin on Sep 03 2025

लखीसराय : शिक्षा विभाग ने जिले के दो शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राजकीय शिक्षक सम्मान देने की घोषणा की है। शिक्षा विभाग की निदेशक श्रीमती साहिला ने इस संबंध में सूची जारी की है। सूची के अनुसार, बड़हिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर के प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा और हलसी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दीरा हरेवा की प्रधानाध्यापिका à   read more