ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Sep 04 2025
नई दिल्ली : हाल के दिनों में उत्तर भारत में आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। अदालत ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सरकारों को नोटिस जारी कर दो हफ्तों के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह साफ दिखता है कि बड़े पैमाने पर अवैध पेड़ कटाई हुई है read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू शहर में गुरुवार को हुए भीषण भूस्खलन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लोगों को घायलावस्था में मलबे से निकाला गया है। वहीं पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, भारी बारिश के कारण इन्नर अखाड़ा बाजार इलाके के पास तीन मकान मलबे में दब गए। पुलिस अधीक्षक कथिकॠread more
- Post by Admin on Sep 04 2025
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदा का दोहरा असर देखने को मिला। किश्तवाड़ जिले के द्रबशल्ला स्थित मेघा परियोजना क्षेत्र में हुए भूस्खलन में पांच लोग घायल हो गए, जबकि बडगाम जिले के कई गांव झेलम नदी के बांध में दरार आने के बाद जलमग्न हो गए। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि उन्होंने किश्तवाड़ के डीसी पंकज कुमार à read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' का गुरुवार को प्रदेशभर में असर दिखा। राजधानी पटना सहित कई जिलों में एनडीए कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पटना के अनीसाबाद और डाकबंगला चौराहा सहित अन्य इलाकों में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' का असर गुरुवार को पूरे प्रदेश में दिखा। राजधानी पटना से लेकर जिलों तक भाजपा और जदयू कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी पर तीखा हमला बोला। read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 6 ने एक बड़े फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन शातिरों ने रेलवे, आयकर विभाग और राज्य मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 18 लोगों से लाखों रुपए ठग लिए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कांबले (38) और साहिल गायकवाड़ (20) के रूप में हुई है, जो चेंबूर के माहुल गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों क read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
लिस्बन : पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में बड़ा हादसा हुआ, जहां मशहूर ग्लोरिया फनिक्युलर (इलेक्ट्रिक स्ट्रीटकार) के पटरी से उतरने पर 15 लोगों की मौत हो गई और 18 यात्री घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा एवेनिडा दा लिबरडेड इलाके के पास हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि फनिक्युलर का डिब्बा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
नई दिल्ली : भाद्रपद मास की शुक्ल त्रयोदशी तिथि को पड़ने वाला शुक्र प्रदोष व्रत इस बार 5 सितंबर को मनाया जाएगा। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से व्रत रखने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। दृक पंचांग के अनुसार, शुक्र प्रदोष व्रत 5 सितंबर की सुबह 4:08 बजे से आरंभ होगा और 6 सितंबर की सुबह 3:12 à read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार देर रात सोलर एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब 10 मजदूर घायल हो गए। घायलों को तुरंत नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री में धमाका उस समय हुआ, जब मजदूर प्लांट के अंदर काम कर रहे थे। विस्फो read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
नई दिल्ली : जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में जहां आम जनता को राहत देने के लिए आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी शून्य किया गया, वहीं विलासिता और हानिकारक वस्तुओं पर कर का बोझ बढ़ा दिया गया है। बैठक में तंबाकू उत्पादों, लग्जरी कारों और निजी विमानों सहित कई वस्तुओं पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला लिया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि à read more