ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Sep 09 2025
काठमांडू : नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जेन-जेड युवाओं के हिंसक प्रदर्शनों ने बड़ा मोड़ ले लिया है। लगातार दबाव के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफे की घोषणा कर दी। उनके सचिवालय ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को हुई गोलीबारी में 19 प्रदर्शनकारियों की मौत और 400 से अधिक युवाओं के घायल होने के बाद विरोध आंदोलन और तेज हो गया था। संठread more
- Post by Admin on Sep 09 2025
नई दिल्ली : नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ भड़के विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार ने मंगलवार को चिंता जाहिर की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेपाल की मौजूदा स्थिति पर हमारी करीबी नजर है और हिंसक प्रदर्शनों में युवाओं की मौत से हमें गहरा दुख पहुंचा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थॠread more
- Post by Admin on Sep 09 2025
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, जिनमें आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का मानदेय बढ़ाने से लेकर नए राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति तक कई बड़े निर्णय शामिल हैं। कैबिनेट ने राजस्व और भूमि सुधार विभाग में 3,303 अतिरिक्त राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति को मंजूरी read more
- Post by Admin on Sep 09 2025
काठमांडू : नेपाल की राजनीति मंगलवार को बड़े संकट में फंस गई जब हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया। राजधानी काठमांडू सहित कई प्रमुख शहरों में जनता सड़कों पर उतर आई, संसद भवन पर धावा बोला और आगजनी की। विपक्षी दलों और युवाओं के लगातार दबाव के बाद आखिरकार ओली ने पद छोड़ दिया। वे महज 1 साल 2 महीने तक ही प्रधानमंत्री रह सके। उन्होंने 15 जुलाई 2024 कॠread more
- Post by Admin on Sep 09 2025
मांड्या : कर्नाटक के मांड्या जिले में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुए पथराव और हिंसक झड़पों के बाद मंगलवार को हालात तनावपूर्ण बने रहे। घटना के विरोध में भाजपा ने मद्दुर तालुका में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक ‘बंद’ का आह्वान किया, जिसे जनता दल (सेक्युलर) का भी समर्थन मिला। बंद का असर सुबह से ही दिखा और शहर की मुख्य सड़कें सुनसान हो गईं। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अधà read more
- Post by Admin on Sep 09 2025
काठमांडू : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध के खिलाफ भड़के जेन-जेड विरोध प्रदर्शनों के बाद नेपाल की राजधानी काठमांडू मंगलवार को पुलिस छावनी में बदल गई। हर संवेदनशील इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। सोमवार को जिस इलाके से पथराव और झड़प की शुरुआत हुई थी, वहां आम लोगों के आवागमन पर रोक लगा द read more
- Post by Admin on Sep 09 2025
काठमांडू : नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर हुए जेन-जेड नेतृत्व वाले प्रदर्शनों ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। काठमांडू सहित कई शहरों में हुई झड़पों, आगजनी और तोड़फोड़ में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस पर गहरा दुख जताते हुए एक उच्चस्तरीय जांच समिति बनाने की घोषणा की है। पीएम ओली ने मृतकों के परिजनों के प्रति संव read more
- Post by Admin on Sep 09 2025
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के उत्तर क्षेत्र में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हुआ। सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी बस्ती इलाके में एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 2.52 बजे इसकी सूचना मिली। गनीमत रही कि इमारत पहले से खाली कराई गई थी, जिससे किसी की जान नहीं गई। हालांकि, हादसे के दौरान पास की एक अन्य इमारत में फंसे 14 लोगों को दमकलकर्मियों ने रे read more
- Post by Admin on Sep 09 2025
नई दिल्ली : देश को नया उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली स्थित नए संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। वोटों की गिनती शाम 6 बजे शुरू होगी और देर शाम परिणाम घोषित होने की संभावना है। इस बार मुकाबला एनडीए प्रत्याशी और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन तथा इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड् read more
- Post by Admin on Sep 08 2025
पटना : बिहार सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह घोषणा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बाल विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि अब आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपए से बढ़ाकर 9,000 रुपए किया जाएगा, जबकि आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपए से बढ़ाकर 4,500 रुपए किठread more