बिहार समाचार
- Post by Admin on Sep 19 2024
मुजफ्फरपुर: लंगट सिंह कॉलेज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पंचायती राज मंत्री, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, और उप विकास आयुक्त ने माल्यार्पण कर स्वच्छता ही सेवा अभियान के संध्याकालीन समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक, और स्वच्छता रथ की रवानगी जैसी गतिविधियों के साथ आडिटोरियम में कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ। read more
- Post by Admin on Sep 19 2024
मुजफ्फरपुर : जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बुनियाद केंद्र मुशहरी पर 50 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह घोषणा की कि अब प्रत्येक गुरुवार को बुनियाद केंद्र मुशहरी पर सदर अस्पताल की टीम दिव्यांगजनों की जांच कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करेगी। इसके लिए सिविल सर्जन को ठread more
- Post by Admin on Sep 19 2024
मुजफ्फरपुर : शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा नियमित रूप से विद्यालयों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने मुशहरी प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रहलादपुर, राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रहलादपुर, और राजकीय मध्य विद्यालय प्रहलादपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकाà read more
- Post by Admin on Sep 19 2024
मुजफ्फरपुर : 16 से 19 अक्टूबर को तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में आयोजित होने वाली 11वीं जूनियर नेशनल एवं तृतीय मिक्स नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार की बालक और बालिका टीम का कैंप 19 सितंबर से एलएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर में शाम 4 बजे से शुरू होगा। बिहार टारगेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने जानकारी दी कि पूर्व में हुए चयन ट्रायल के आधार पर बिहार की बालक एवं बालिका टीठread more
- Post by Admin on Sep 19 2024
मुजफ्फरपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और नये प्रस्तावित मतदान केंद्रों से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराà read more
- Post by Admin on Sep 19 2024
मुजफ्फरपुर : हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री शांति सुमन की जन्मजयंती के अवसर पर थिंक बिहार रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में एक वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से 100 से अधिक साहित्यप्रेमी जुड़े। वेबिनार में जिले के प्राध्यापक और साहित्यकारों ने शांति सुमन की रचनाओं पर गहन चर्चा की, विशेषकर उनकी रचनाओं में बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित तत्वों पर प्रकाश डाला गया। क read more
- Post by Admin on Sep 19 2024
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय व्याख्यान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रो. अनुराधा सिंह ने "आदिवासी समाज और भारतीय ज्ञान परंपरा" पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज न केवल हमारे पूर्वज हैं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा के सच्चे वाहक भी हैं। उनके इतिहास और संस्कृति को उचित सम्मान और सहिष्णुता क read more
- Post by Admin on Sep 19 2024
मुजफ्फरपुर : बुधवार को सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था जनप्रिय भागलपुर और सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान मुजफ्फरपुर ने मिलकर परबत्ती काली स्थान प्रांगण, भागलपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण और बाल शिक्षा पर लोगों को जागरूक करना था। जनप्रिय के निदेशक गौतम कुमार ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण का अत्यधिक दोहन हो ठread more
- Post by Admin on Sep 19 2024
लखीसराय : उन्नत नस्ल की बकरी पालन विधि को समझने और उसे अपनाने के उद्देश्य से लखीसराय के 33 बकरीपालक किसान बुधवार को कांके, रांची के लिए रवाना हुए। ये किसान आत्मा (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होंगे, जो बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके स्थित कॉलेज ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हास्बेंडरी में आयोजित किया जा रहा है। जिला कृषि पदा read more
- Post by Admin on Sep 19 2024
मुजफ्फरपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मिलकर प्रीपेड मीटर के खिलाफ एक विशाल जन जागरण कारवां आयोजित किया। इस कारवां में 70 से अधिक नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से 30,000 लोगों को प्रीपेड मीटर के नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया गया। पटना जिला परिषद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव कामरेड विश्वजीत कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार जैà read more