बिहार समाचार
- Post by Admin on Dec 02 2024
पटना : जन सुराज के सूत्रधार और जनमत से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत किशोर ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है और यह उनके शासन का सबसे बड़ा काला अध्याय होगा। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार के तहत शिक्षकों और शिक्षण संस्थाओं का मूल उद्दà read more
- Post by Admin on Dec 02 2024
लखीसराय : रविवार को जिले अतिथि गृह में राजग गठबंधन समन्वय समिति की बैठक का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समन्वय के साथ पूरा करने पर चर्चा हुई। बैठक में सभी समर्थक दलों के जिला अध्यक्षों से सुझाव लिए गए और पंचायत, प्रखंड तथा जिला स्तर पर बैठà read more
- Post by Admin on Dec 02 2024
लखीसराय : जिले के केआरके मैदान में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राजीव रंजन सिंह ललन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को न्याय और विकास की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि जातियों में विभाजित समाज को संगठित कर अति पिछड़ा वर्ग को 20% आरक्षण देने से विकास के नए रास्ते खुले हैं। राजीव रंजन सिंह ने 2005 से पहले के बिहठread more
- Post by Admin on Dec 02 2024
लखीसराय : पटना के गांधी मैदान में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित एग्रो कृषि यांत्रिकीकरण मेले में भाग लेने के लिए लखीसराय से किसानों का एक दल रवाना हुआ। जिला कृषि कार्यालय से रविवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के सौजन्य से दो बसों में 53 किसान और 17 किसान सलाहकार इस मेले में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे। जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के निदेशक सुबोध कुमार सुधा read more
- Post by Admin on Dec 02 2024
लखीसराय : सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार पांडे ने आगामी 4, 5 और 6 दिसंबर को होने वाले यूनियन मान्यता चुनाव को मजबूती देने के लिए किउल जंक्शन का दौरा किया। बक्सर से डाउन सुपर एक्सप्रेस के माध्यम से पहुंचे पांडे का स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। गगनभेदी नारों के बीच माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ईसीआर कठread more
- Post by Admin on Dec 02 2024
मुजफ्फरपुर : शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब की तस्करी और सेवन की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते शुक्रवार रात को जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 लोगों को शराब पीने और पिलाने के मामले में गिरफ्तार किया। इनमें से अधिकांश लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। जबकि कुछ तस्कर थे। जो बारातियों को शराब सप्लाई करने के लिए वहां पहुंचे थेà read more
- Post by Admin on Dec 02 2024
मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर का 32वां चार्टर्ड डे भगवानपुर स्थित होटल गोल्डन मीट में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चार्टर्ड प्रेसिडेंट डॉ. रंगीला सिन्हा और चार्टर्ड सेक्रेटरी सुधा प्रसाद थीं। उन्होंने संस्था की स्थापना और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्लब में नए सदस्यों का स्वागत किया गया और उन्हें पिन पहनाई गई। डॉ. रंगीला सिन्हा, सॠread more
- Post by Admin on Dec 02 2024
मुजफ्फरपुर : दीपावली के अवसर पर "साइबर सुरक्षित दिवाली" मनाने की अपील को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता-2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिता में निबंध श्रेणी में 488 और चित्रकला श्रेणी में 297 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता और विषयवस्तु के आधार पर दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजे read more
- Post by Admin on Dec 02 2024
मुजफ्फरपुर : सरैयागंज स्थित नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में रविवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन मुजफ्फरपुर इकाई द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का अभिनंदन एवं कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रामबाबू पटेल ने की। जबकि संचालन काशी नाथ झा ने किया। संगठन महासचिव देवन रजक ने अपने संबोधन में सार्वजनिक वितरण प्र read more
- Post by Admin on Dec 02 2024
मुजफ्फरपुर : गणित और विज्ञान शिक्षण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर जिले ने नवंबर माह में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) आधारित माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट (एमआईपी) को सफलतापूर्वक पूरा करने में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। यह सफलता जिले के 1391 उत्क्रमित, मध्य और बुनियादी विद्यालयों के 1877 शिक्षक-शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। जिन्होंने इठread more