लखीसराय में मद्य निषेध पुलिस की कार्यवाई, 9 लीटर चुलाई शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
- Post By Admin on Sep 29 2026
लखीसराय : शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से मद्य निषेध विभाग लगातार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में मद्य निषेध थाना लखीसराय की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पुल के नीचे सुनसान इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से अवैध रूप से चुलाई शराब बेचते हुए एक धंधेबाज को रंगे हाथ धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के गौरा (वार्ड संख्या 04) निवासी स्वर्गीय हीरा पासवान के पुत्र गुलन कुमार पासवान के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 9 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद कर जब्त कर ली। मद्य निषेध थाना पुलिस ने पकड़े गए धंधेबाज के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।