बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,206 चीज़े में से 5,421-5,430 ।
जिले में भू-सर्वेक्षण एवं भू-अभिलेख के अद्यतीकरण में आएगी तेजी, 416 नए अधिकारियों की हुई नियुक्ति
  • Post by Admin on Jul 03 2024

मुजफ्फरपुर : जिले में भू-सर्वेक्षण और भू-अभिलेख के अद्यतीकरण के लिए विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के तहत 416 नए अधिकारियों और कर्मियों की नियुक्ति की गई है। इन नवनियुक्त कर्मियों को बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा के कर-कमलों द्वारा लंगट सिंह महाविद्यालय के परीक्षा भवन में नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस नियुक्ति समारोह में 356 अमीन, 25 लिपिक, 22 कानूनग   read more

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक
  • Post by Admin on Jul 03 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार के उपमुख्यमंत्री और जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की अद्यतन स्थिति और योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। हरपुर जुनैदा मौजा में ठनका गिरने से 12 वर्षीय मिथलेश कुमार की मौत की घटना पर त्वरित मुआवजा राशि का भुगत   read more

राहुल गांधी का भाजयुमो ने किया पुतला दहन
  • Post by Admin on Jul 03 2024

मुजफ्फरपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदू विरोधी बयान के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने स्थानीय कल्याणी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सौरभ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया और जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिला मंत्री नचिकेता पांडे ने कहा "राहुल गांधी ने लोकसभा में हिंदू धर्म को ह   read more

मुजफ्फरपुर में अग्निवीर भर्ती की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Jul 03 2024

मुजफ्फरपुर : 10 जुलाई से स्थानीय चक्कर मैदान में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के सफल और सुचारू आयोजन के लिए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ तैयारी की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी सेन ने बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण विभाग के कार्   read more

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बनाए जाएंगे नए मतदाता
  • Post by Admin on Jul 03 2024

मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद उपचुनाव में वैशाली राज्य निर्माण संघ नए मतदाता बनाकर इतिहास रचेगी। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश तिरंगा, जिन्हें ऑक्सीजन बाबा के नाम से भी जाना जाता है, ने कहा कि यह कदम उन तथाकथित नेताओं के खिलाफ है जिन्होंने चुनाव को खिलौना बना रखा था। अविनाश ने कहा कि वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, और शिवहर के लाखों स्ना   read more

आरपीएफ किऊल ने दो गुमशुदा बच्चों को पहुंचाया बाल कल्याण समिति
  • Post by Admin on Jul 03 2024

लखीसराय : ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत बुधवार को आरपीएफ किऊल ने दो बच्चों को बाल कल्याण समिति भेजा। बीते मंगलवार आरपीएफ को सूचना मिली थी कि दो बच्चे इंक्वायरी के पास घबराए हालत में पाए गए हैं। दोनों घर से भागे हुए हैं। जिनमें निशांत कुमार (15), पिता- अजय कुमार साव, घर- कोसमाही, थाना- हंटरगंज जिला- चतरा (झारखंड) और दूसरा रोनित कुमार (16), पिता- गोविंद कुमार आजाद, घर - गांधीनगर मानपुर, थान   read more

अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर लायंस क्लब द्वारा लोगों को किया गया जागरूक
  • Post by Admin on Jul 03 2024

लखीसराय : बुधवार को लायंस क्लब लखीसराय के द्वारा लखीसराय में अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। क्लब के चार्टर मेम्बर डॉ. प्रवीण कुमार सिंह ने इस अभियान के माध्यम से जन-जन को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली भयावह परेशानी से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब ने कपड़े से बनी हुई थैली का वितरण किया और लोगों से यह अपील भी   read more

23 जुलाई को गांधी मैदान में जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता
  • Post by Admin on Jul 03 2024

लखीसराय : युवाओं में एच.आई.वी. एवं संबंधित अन्य स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता हेतु राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर रेड रन 2024 का आयोजन किया जाना है। इसके अंतर्गत राज्य के चयनित 19 उच्च जोखिम जिलों में एक लखीसराय जिला में भी रेड रन प्रतियोगिता 500 मीटर दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभागी के रूप में रेड रिबन क्लब सदस्य, एन.सी.सी. कैडेट एवं महाविद्यालय म   read more

विभिन्न जगहों से 6 शराबी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 03 2024

लखीसराय : उत्पाद विभाग द्वारा नशाबंदी को सफल बनाने को लेकर लगातार धर-पकड़ अभियान जारी है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्र में छापामारी के दौरान 6 शराबी लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में जिला मुख्यालय स्थित कबैया थाना क्षेत्र के किउल बस्ती निवासी नरेश पासवान के पुत्र ध   read more

माउंट लिट्रा जी स्कूल में परफॉर्मर ऑफ द मंथ बच्चों का हुआ चयन
  • Post by Admin on Jul 03 2024

लखीसराय : जिले के प्रसिद्ध माउंट लिट्रा जी स्कूल में मई 2024 माह के परफॉर्मर ऑफ द मंथ बच्चों का चयन किया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं बहुमुखी प्रतिभा का विकास करने के लिए विद्यालय प्रबंधन परफॉर्मर ऑफ द मंथ प्रतियोगिता करवाता है, जिसमें बच्चों में अनुशासन, लेखन एवं वाचन, कक्षा एवं गृह कार्य में उनकी दक्षता, पाक्षिक और मासिक जांच परीक्षा में प्राप्त हुए अंक, उनकी भाषा संप्   read more