दैनिक रेल यात्री संघ की कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन

  • Post By Admin on Dec 30 2024
दैनिक रेल यात्री संघ की कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन

मुजफ्फरपुर : दैनिक रेल यात्री संघ मोतीपुर की नई कार्यकारिणी समिति का गठन सत्र 2025 से 2028 के लिए किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार का चयन किया गया है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर मधुकर प्रसाद, जयसवाल, बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, राहुल सर्राफ, अनिल मोदी और मनोज पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति की संरचना में महासचिव के रूप में शशि कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया।

जबकि सचिव के रूप में शम्भु मोहन प्रसाद की जिम्मेदारी तय की गई। सह सचिव एवं कार्यालय सचिव के रूप में अभिषेक कुमार जयसवाल और जुनेद आदिल को कार्यभार सौंपा गया। कोषाध्यक्ष पद पर संदीप जलान को जिम्मेदारी दी गई है। नवगठित कार्यकारिणी समिति में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुशील अग्रवाल, मोहित सिंह, कुंदन कुमार उर्फ राजा, कुशल कुमार सिंह, अमिताभ कुमार, मुनींद्र जयसवाल, रंजीत राय और श्री सुरेश कुमार गौतम को शामिल किया गया है। समिति की संरक्षक मंडल में भुवनेश्वर राय, नंदकिशोर निराला, अशोक शर्मा, अरुण कुमार सिंघानिया और रणजीत तिवारी जैसे प्रमुख सदस्य शामिल किए गए हैं।

इस नए कार्यकाल में संघ का उद्देश्य मोतीपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में सुधार, सुरक्षा बढ़ाने और यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना है। नई कार्यकारिणी समिति के सदस्य इस दिशा में प्रयासरत रहेंगे और रेलवे प्रशासन से नियमित संपर्क में रहकर यात्री हितों को प्राथमिकता देंगे। समिति की ओर से आगामी वर्ष में कई योजनाओं और कार्यों की शुरुआत की जाएगी, ताकि स्थानीय रेलवे यात्री समुदाय को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना होगा। उन्होंने कहा कि यह संगठन हमेशा यात्रियों की आवाज बनेगा और उनके हित में कार्य करेगा।