लखीसराय में शराब माफिया पर शिकंजा: तीन इलाकों में छापेमारी, 23 लीटर देशी शराब जब्त
- Post By Admin on Sep 30 2026
लखीसराय : जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। इस सघन तलाशी अभियान के तहत पुलिस टीम ने जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 23 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की है।
पहली कार्रवाई तेतरहाट थाना क्षेत्र के झिनौरा मुसहरी (वार्ड नंबर 12) में की गई, जहां स्थानीय निवासी मीना देवी, पति पोटन मांझी के पास से 4 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। इसके बाद सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के फेको इंग्लिस (वार्ड नंबर 03) में छापेमारी कर पुलिस ने उर्वशी देवी, पति संतोष मंडल को 2 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ चिह्नित किया।
वहीं सबसे बड़ी बरामदगी पीरीबाजार थाना क्षेत्र से हुई, जहां किचनी पहाड़ के समीप चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान काशीचक (वार्ड नंबर 13) निवासी संजय चौधरी, पिता स्वर्गीय रामू चौधरी के पास से 17 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। मद्य निषेध विभाग ने तीनों मामलों में अवैध शराब बिक्री के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी प्रतिवेदन तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।