बिहार समाचार

दिखाया गया है 6,471 चीज़े में से 4,751-4,760 ।
लोक पंच समर कैंप का समापन, बाल विवाह पर नाटक और लघु फिल्म बनी आकर्षण का केंद्र
  • Post by Admin on Jun 28 2024

पटना : लोक पंच द्वारा आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप का 28 जून 2024 को समापन हुआ। इस कैंप में बच्चों ने अभिनय, बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी और थिएटर से संबंधित विभिन्न कौशल सीखे। मनीष महिवाल के संरक्षण में बच्चों ने बाल विवाह पर आधारित एक लघु नाटक तैयार किया, जिसमें उन्होंने दस दिनों की कड़ी मेहनत के बाद अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया। कैंप में बच्चों ने एक लघु फिल्म भी बनाई,   read more

145 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को मिला ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर सहित सहाय उपकरणों का वितरण
  • Post by Admin on Jun 28 2024

मुजफ्फरपुर : जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने 145 दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर सहित 145 सहाय उपकरणों का वितरण किया। यह वितरण जिला स्कूल खेल मैदान परिसर में समावेशी शिक्षा के तहत आयोजित समारोह में हुआ। श्री सेन ने दिव्यांग बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में उपस्थित 145 दिव्यांग बच्चों को उनकी विकलांगता के   read more

पत्रकार शिव शंकर झा की हत्या पर भाकपा माले व खेग्रामस ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
  • Post by Admin on Jun 28 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार में भाजपा-जदयू शासन के दौरान बढ़ते अपराध का एक और उदाहरण पत्रकार शिव शंकर झा की सरेआम हत्या है। भाकपा माले और खेग्रामस की आठ सदस्यीय जांच टीम ने पुलिस-माफिया गठजोड़ के खुलासे और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मृतक पत्रकार के बड़े भाई उमा शंकर झा ने चौतरफा मिल रही धमकियों के मद्देनजर जान-माल की सुरक्षा की मांग की। जांच टीम ने मनियारी थानांतर्गत मीराप   read more

कठपुतली कलाकार शांति गुप्ता को मिलेगा कला रत्न सम्मान
  • Post by Admin on Jun 28 2024

मुजफ्फरपुर : जिले की प्रसिद्ध लोकगायिका अनीता कुमारी को उनकी उत्कृष्ट लोकगायन और कठपुतली कला में विशेष योगदान के लिए 'कला रत्न सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। अनीता कुमारी ने बज्जिका लोकगीत और विलुप्त होती कठपुतली कला के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियानों जैसे मतदाता जागरूकता, नशा मुक्ति, महिला अधिकार, बालिका शिक्षा, और पर   read more

भारतीय न्याय संहिता 2023 : नई धाराओं में अपराध की श्रेणियों के स्पष्ट प्रावधान
  • Post by Admin on Jun 28 2024

लखीसराय : शुक्रवार को एक परिचर्चा में अधिवक्ता रजनीश कुमार ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 14 में यह प्रावधान किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति कानून की भूल या कानून द्वारा बाध्य होने के विश्वास के कारण किसी कार्य को अंजाम देता है, तो वह अपराध की श्रेणी में नहीं आएगा। इसमें स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई सैनिक वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर भीड़ पर गोली चलाता है या किसी न्याया   read more

संयुक्त राष्ट्र महिला मंच पर भाषण देंगी रेनू पासवान
  • Post by Admin on Jun 28 2024

मुजफ्फरपुर : जिले की तेजस्विनी भारत की अध्यक्ष, रेनू पासवान को संयुक्त राष्ट्र के जेनरेशन इक्वेलिटी फोरम के दौरान संयुक्त राष्ट्र महिला मंच पर भाषण देने का मौका मिला है। यह मंच उनके लिए एक बड़े सम्मान के रूप में देखा जा रहा है, जहां उन्होंने बिहार में हो रहे जमीनी कार्यों के बारे में साझा किया। रेनू पासवान के भाषण के बाद, संयुक्त राष्ट्र के कई सदस्यों ने तेजस्विनी भारत   read more

समाज हित में है महिलाओं का कानून के प्रति जागरूक होना : अधिवक्ता राखी कुमारी
  • Post by Admin on Jun 28 2024

लखीसराय : भारतीय न्याय संहिता में हुए बदलाव से किसी भी कारण से उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं को न्याय मिलने की राह में अड़चनें कम होंगी। घटनाक्रम के चार दिनों में प्राथमिकी से कार्यवाई तक की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है, जिसे वकील राखी कुमारी ने एक चर्चा में जाहिर किया। उन्होंने इस संदेश को समझाया कि महिलाओं को इस कानूनी बदलाव के बारे में जागरूक होना जरू   read more

अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करते 5 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 27 2024

मुजफ्फरपुर : गुप्त सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे अपराधकर्मियों को अहियापुर थाना ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस मामले में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी साझा की गई। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अहियापुर थाना की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय छपरा बांध के पास स्थित मका   read more

टॉप-20 की सूची में शामिल कुख्यात अपराधकर्मी गिरफ्तार, कई मामलों में वांछित
  • Post by Admin on Jun 27 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार एस.टी.एफ. एवं मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाई करते हुए जिलांतर्गत टॉप-20 की सूची में शामिल कुख्यात/दुर्दांत अपराधकर्मी नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का पूर्व में भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले की जानकारी साझा की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सिटी ए   read more

पत्रकार हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली सफलता, दो गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 27 2024

मुजफ्फरपुर : बीते मंगलवार को मनियारी थाना अंतर्गत हुए पत्रकार शिवशंकर झा हत्याकांड का मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा सफल उद्भेदन कर लिया गया है। गुरुवार को सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी साझा की। प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में मनियारी थाना अंतर्गत ग्राम माड़ीपुर, पाकड़ चौक के पास स्थित रोड पर शिवशंकर झा (प   read more