वीर हकीकत राय की पुण्यतिथि पर पर्यावरण भारती ने किया वृक्षारोपण
- Post By Admin on Feb 04 2025
लखीसराय : 1734 में वीर हकीकत राय की शहादत के दिन, उनकी पुण्यतिथि पर वसंत पंचमी के अवसर पर पर्यावरण भारती ने वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। वीर हकीकत राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अधिवक्ता कृष्ण मुरारी प्रसाद, अजीत कुमार सिन्हा, अक्षत राज, राम बिलास शाण्डिल्य, शैलेन्द्र कुँवर, राजेश सिन्हा, आर्यन कुमार, सत्यम कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। वीर हकीकत राय की याद में हर वर्ष उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। इस साल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण किया गया।