बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,686 चीज़े में से 3,831-3,840 ।
अवैध महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर और दो नशे में धुत व्यक्तियों की गिरफ्तारी 
  • Post by Admin on Nov 30 2024

लखीसराय : जिले के बालगुदर गांव में शराबबंदी कानून के उल्लंघन की एक और घटना सामने आई है। जिसने बिहार सरकार के शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्पाद विभागही की कार्रवाई में अवैध महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर और दो नशे में धुत व्यक्तियों की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि राज्य में शराबबंदी कानून अभी भी जमीनी स्तर पर पूरी तरह से लागू न हो पा   read more

गंगा नदी तंत्र में नदी पुनर्स्थापन (रिवर रैचिंग) कार्यक्रम का शुभारंभ
  • Post by Admin on Nov 30 2024

दरभंगा : जिले के बहेड़ी अंचल स्थित करेह नदी के कोठरा घाट में गंगा नदी तंत्र में नदी पुनर्स्थापन (रिवर रैचिंग) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 2.60 लाख अंगुलिकाओं का संचयन किया गया। यह योजना बिहार राज्य सरकार द्वारा नदियों में जलजीवों की संख्या को बढ़ाने, मछलियों की प्रजनन प्रक्रिया को सुरक्षित करने और पारिस्थितिकी तंत्र को सुधारने के उद्देश्य से शुरू की ग   read more

दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवारा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Nov 30 2024

दरभंगा : जिले में “नई चेतना 3.0” के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवारा के दौरान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चल रहे अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवारे के अंतर्गत महिला विशेष कोषांग दरभंगा के सहयोग से हैकॉक इंस्टीच्यूशन मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने उत्स   read more

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भव्य विकास प्रदर्शनी, डिप्टी सीएम ने किया मुआयना
  • Post by Admin on Nov 30 2024

लखीसराय : राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के तहत गांधी मैदान में भव्य विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें 21 विभागों ने 26 स्टाल लगाए। उद्घाटन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनी का मुआयना किया और विकास से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं। प्रदर्शनी में कृषि, शिक्षा, जीविका, आपदा प्र   read more

जेडीयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जन सुराज से जुड़े
  • Post by Admin on Nov 30 2024

सीतामढ़ी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को सीतामढ़ी में एक और बड़ा झटका लगा है। जेडीयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष साज़ी अहमद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात कर जन सुराज का दामन थाम लिया।  यह कदम बिहार में जन सुराज पार्टी की बढ़ती पकड़ और नीतीश कुमार की पार्टी के भीतर असंतोष को उजागर करता है। सा   read more

यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लोग पैसे और जाति के बल पर होंगे इकट्ठा : प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on Nov 30 2024

पटना : आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी यात्रा को लेकर तीखा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार यात्रा में जो भीड़ दिखाई देगी। वह पैसे और जाति के आधार पर इकट्ठी की जाएगी लेकिन इससे बिहार की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि “काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ाई जा सक   read more

राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ, कला और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन
  • Post by Admin on Nov 30 2024

लखीसराय : गुलाबी ठंड के बीच राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2024 का शनिवार को गांधी मैदान में भव्य आगाज हुआ। बिहार के 38 जिलों से 1554 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। बैंड बाजा और उत्साह से लबरेज कदमताल के साथ प्रतिभागियों ने आयोजन स्थल पर प्रवेश किया, जहां उनका पारंपरिक तिलक से स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ प्रभारी मंत्री शीला कुमारी, मुख्य अतिथि राजीव रंजन उर्फ ललन सिं   read more

बिहार सरकार द्वारा सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन मीडिया सूचीबद्धता हेतु आवेदन आमंत्रित
  • Post by Admin on Nov 30 2024

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जैसे फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर (एक्स), इंस्टाग्राम) और अन्य ऑनलाइन मीडिया (जैसे वेब मीडिया, न्यूज पोर्टल, मोबाइल न्यूज ऐप) को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया आरंभ की है। इस संबंध में आवेदन दिनांक 30 नवंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक आमंत्रित किए गए हैं। सूचना विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन ऑनलाइन और ऑ   read more

जिलाधिकारी ने समाहरणालय में जनता से मिलकर 32 मामलों का किया समाधान
  • Post by Admin on Nov 30 2024

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 32 मामलों की प्राप्ति हुई। जिनमें से अधिकांश मामले जमीन से संबंधित थे। इन सभी मामलों को संबंधित विभागों को नियमानुकूल कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी के समक्ष पेश किए गए मामलों में जमीन से जुड़े मुद्द   read more

कड़ी सुरक्षा के बीच 88 पैक्स के 275 मतदान केंद्रों पर हुआ स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान
  • Post by Admin on Nov 30 2024

मुजफ्फरपुर : तीसरे चरण के पैक्स चुनाव में जिले के मरवन, सरैया, पारू और कुढ़नी प्रखंडों में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 56% मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की। मतदान प्रतिशत मरवन में 59%, सरैया में 53%, पारू में 56% और कुढ़नी में 57% रह   read more