बिहार समाचार
- Post by Admin on Dec 07 2024
मुजफ्फरपुर : पंजाब के तरनतारन जिले में 1 से 6 दिसंबर तक आयोजित 24वीं सब-जूनियर नेशनल वूशु चैंपियनशिप 2024 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 6 पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में 800 से अधिक बालक और बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें बिहार के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और कौशल का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले के विशेषमणि read more
- Post by Admin on Dec 07 2024
पटना में बीपीएससी परीक्षा नॉर्मलाइजेशन विवाद को लेकर हो रहे प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बीच खान सर का नाम सामने आने से मामला और गरमा गया। शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान उनकी गिरफ्तारी की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैली। इस पर पटना पुलिस ने स्पष्ट किया कि खान सर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। साथ ही अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी read more
- Post by Admin on Dec 07 2024
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के नेपाल सीमावर्ती शहर रक्सौल में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब बाराती के शक्ल में 40 गाड़ियों के काफिले के साथ इनकम टैक्स एवं ईडी की टीम एक राइस मिल में छापा मारने पहुंची. इनकम टैक्स एवं ईडी की टीम ने रक्सौल के आमोदेई स्थित रिपुराज राइस मिल में छापेमारी की है. मिली जानकारी के अनुसार टैक्स चोरी की सूचना पर जांच के लिए यह टीम थी. यह मामला कम समय मे अ read more
- Post by Admin on Dec 07 2024
मुजफ्फरपुर : 6 दिसम्बर, शुक्रवार को NH 28, दिघरा रामपुर साह, आईटीआई कॉलेज के पास ‘भारत जीनियस सर्च‘ कम्पनी के द्वारा ‘रोबोट वाला’ के ब्रांड का शानदार उद्घाटन किया गया। जिसका उद्देश्य शिक्षा में नवाचार, आधुनिक तकनीक और रोबोटिक्स के माध्यम से छात्रों में आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और समस्या-समाधान कौशल को बढ़ावा देना है। इस उद्घाटन समारोह में भारत जिनियस सर्च प्रा. लि read more
- Post by Admin on Dec 07 2024
मुजफ्फरपुर : भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (यूनाइटेड) (एम.सी.पी.आई. (यू०)) की जिला कमेटी ने सरैया के नेता नन्हक साह पर भू-माफियाओं द्वारा किए गए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। हमलावरों में चुन्नू शाही और अजय शर्मा शामिल थे। जिन्होंने सरकारी अस्पताल की जमीन हड़पने के प्रयास में नन्हक साह पर सुनियोजित हमला किया। इस हमले में नन्हक साह बाल-बाल बच गए। हा read more
- Post by Admin on Dec 07 2024
दरभंगा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया, ताकि ग्राम कचहरियों में लंबित सुलहयोग्य मामलों के निपटारे की प्रक्रिया को गति दी जा सके। विनोद कुमार तिवारी ने ग्राम कचहरियों द्वारा लोक अदालत के लिए चयनित अ read more
- Post by Admin on Dec 07 2024
दरभंगा : श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 11 दिसंबर, बुधवार को एक विशेष जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आईटीआई के निकट), लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक चलेगा। इस जॉब कैम्प में बीएसएस माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के द्वारा कुल 50 पदों के लिए चयन प्रक् read more
- Post by Admin on Dec 07 2024
लखीसराय : 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचे के विध्वंस के दौरान शहीद हुए बड़हिया प्रखंड के गंगासराय निवासी दिनेशचंद्र सिंह की 32वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को सादगी और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गंगासराय स्थित उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने की, और इसमें स्थानीय नेता, कार्यकर्ता एवं हिं read more
- Post by Admin on Dec 07 2024
लखीसराय : जिले के पंजाबी मुहल्ला विवाह भवन सभागार में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के तत्वावधान में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 69वीं महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन और वंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार सुमन ने की। जब read more
- Post by Admin on Dec 07 2024
दरभंगा : यूनिसेफ द्वारा समर्थित स्ट्रेंथनिंग फ्लड रिस्पॉन्स प्रोग्राम के तहत जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी के सभी 126 आँगनवाड़ी सेविकाओं के लिए 05 और 06 दिसंबर को दो बैचों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण दर में कमी लाने के लिए ग्रोथ मॉनिटरिंग और पोषाहार की महत्वता को समझाना था। प्रशिक्षण सत्र का संचालन यूनिसेफ-जीपीएसवीएस बीआईएजी के ज read more