बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,054 चीज़े में से 3,621-3,630 ।
बेतिया की अर्चना बनीं फैक्ट्री की मालकिन, 3 करोड़ रुपये का किया कारोबार 
  • Post by Admin on Dec 27 2024

बेतिया : एक समय था जब अर्चना कुशवाहा सूरत की एक फैक्ट्री में काम करती थीं लेकिन आज वह खुद एक फैक्ट्री की मालिक हैं और उनकी फैक्ट्री सालाना 3 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही है। इस सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक है क्योंकि यह दिखाती है कि कठिनाइयों और चुनौतियों के बावजूद अगर मन में संघर्ष और आत्मविश्वास हो तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। कोरोना काल में मिली दिशा   read more

तेल टैंकर और स्कॉर्पिओ में हुई सीधी टक्कर, उड़े परखच्चे
  • Post by Admin on Dec 27 2024

समस्तीपुर : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर रोसड़ा मार्ग के विशनपुर मल्लाह टोली मोरदिवा में तेज़ रफ़्तार से आ रही तेल टैंकर और स्कॉर्पिओ में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पिओ के परखच्चे उड़ गए। वहीं, राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। हालांकि, स्कॉर्पिओ सवार सभी लोगों को आंशिक चोटें आईं है। जिनको इलाज के लिए   read more

श्री राम चंद्र सेवा ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर
  • Post by Admin on Dec 27 2024

समस्तीपुर : जिले के सोमनाहा पंचायत स्थित रामजानकी कॉम्प्लेक्स में श्री राम चंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर ने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसमें प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह और उनकी विशेषज्ञ टीम ने सैकड़ों स्थानीय निवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया। शिव   read more

आरबीबीएम कॉलेज में आयोजित हुई वीर बाल दिवस
  • Post by Admin on Dec 27 2024

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, आरबीबीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में बीते गुरुवार को ‘वीर बाल दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में एक श्रद्धांजलि रैली का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शहीदों की वीरता को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण को व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. ममता रानी   read more

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित
  • Post by Admin on Dec 27 2024

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा जिले के 20 प्रखंडों के गांव-गांव में स्वर्णिम भारत के नवनिर्माण की ईश्वरीय योजना के प्रचार-प्रसार हेतु पिछले 4 वर्षों से निरंतर सेवा कार्य किए गए। इस सेवा का लक्ष्य जिले के हर प्रखंड में जन-जन तक ज्ञान और राजयोग का संदेश पहुंचाना था। इस वर्ष, शेष बचे चार प्रखंडों की सेवा संपन्न होने के साथ ही यह अभियान स   read more

शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, उल्लंघन पर कार्यवाही
  • Post by Admin on Dec 27 2024

लखीसराय : जिले में शहर और बाजार में दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा जाम की समस्या के समाधान के लिए जिला परिवहन कार्यालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अब से शहर और बाजार के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से निषिद्ध रहेगा। केवल लोड और अनलोडिंग की स्थिति में इन वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ नियमों   read more

मशाल 2024 प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
  • Post by Admin on Dec 27 2024

लखीसराय : जिले के बड़हिया और चानन प्रखंड में बीते गुरुवार को “मशाल-2024” प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय चरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक, स्वास्थ्य अनुदेशक, कंप्यूटर शिक्षक तथा नामित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) संजय कुमार, समग्र शिक   read more

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने किया अशोकधाम स्टेशन का निरीक्षण
  • Post by Admin on Dec 27 2024

लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने बीते गुरुवार को अशोकधाम रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी ढांचों का जायजा लिया। महाप्रबंधक महोदय ने स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और यात्रियों की सुविधा के लिए चल रही योजनाओं की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं जैस   read more

मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा रद्द
  • Post by Admin on Dec 27 2024

मुजफ्फरपुर : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा और सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आज जिले में 450 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास करने वाले थे। प्रगति यात्रा और योजनाओं का शिलान्यास स्थगित सीएम नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर में 20 लखपति जीविका दीदियों से मुलाक   read more

बिहार में 27 दिसंबर को तूफानी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया चेतावनी
  • Post by Admin on Dec 26 2024

पटना : बिहार में मौसम के बदले तेवर 27 दिसंबर से फिर से दिखने वाले हैं। जब राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तूफानी बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस संबंध में एक चेतावनी जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में शीतलहर और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र की र   read more