बिहार समाचार
- Post by Admin on Aug 19 2025
मुजफ्फरपुर: श्रीयांश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, मुजफ्फरपुर में मंगलवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने जलवायु परिवर्तन के गंभीर खतरे और उससे निपटने के उपायों पर चर्चा की। इस मौके पर छात्रों ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएँ, तो पर्यावरणीय आपदाओं के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बैठक में पाँच मुख्य विषयों में बाढ़ अनुकूल read more
- Post by Admin on Aug 19 2025
वैशाली : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ अति पिछड़ा नेता विजय सहनी ने कहा कि लालगंज विधानसभा क्षेत्र से राजद का टिकट अति पिछड़ा समाज को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र की जनता आज अति पिछड़ा वर्ग को आगे लाने के लिए एकजुट है और यही समय है जब पार्टी को इस समाज को उचित सम्मान देना चाहिए। श्री सहनी ने लालगंज विधानसभा के विभिन्न पंचायतों—किरतपुर राजाराम, करहरी बिहारी, अ read more
- Post by Admin on Aug 19 2025
पटना : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार ने पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राजगीर में पीपीपी मोड पर दो पांच सितारा होटल और वैशाली में एक फाइव स्टार रिसॉर्ट के निर्माण को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 16 अहम प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। इनमें सरकारी नौकरियों की भर्ती read more
- Post by Admin on Aug 19 2025
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को मोकामा (पटना) और सिमरिया (बेगूसराय) के बीच गंगा पर बने नए छह लेन के पुल का लोकार्पण करेंगे। करीब 1.865 किलोमीटर लंबे इस पुल के चालू हो जाने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन बेहद आसान हो जाएगा। यह पुल पुराने दो लेन के रेल-कम-रोड पुल ‘राजेंद्र सेतु’ के समानांतर बनाया गया है। लगभग सात दशक पुराना राजेंद्र सेतु वर्तमान में मरम्ठread more
- Post by Admin on Aug 19 2025
मुजफ्फरपुर : जिले के शेखपुर ढाब, शिव शक्ती नगर ग्रीन सिटी कॉलोनी में मंगलवार को सतनामी सेवा संस्थान (वृद्धा आश्रम) का विधिवत उद्घाटन किया गया। मेयर निर्मला साहू और उपमेयर डॉ. मोनालिसा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान के संचालक-सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि आश्रम में वृद्ध और लाचार लोगों के लिए नि:शुल्क आवास, भोजन, दवा और इलाज की सुविधा उपलब्ध read more
- Post by Admin on Aug 19 2025
लखीसराय : लखीसराय जिले में विकास का नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। बुधवार 20 अगस्त को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की उपस्थिति में 12 महत्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास होगा। इन परियोजनाओं पर कुल 70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल विद्यापीठ चौक का जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप read more
- Post by Admin on Aug 19 2025
मुजफ्फरपुर : भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के वंदना सभागार में आज सक्षम (समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) के तत्वावधान में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के डी.एल.एड विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र द्वारा राष्ट्रीय सह सचिव सक्षम श्री चंद्र भूषण पाठक का पुष्प-भुज एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत और अभिनंदन से हुई। इसके पश्चात श्री à read more
- Post by Admin on Aug 19 2025
लखीसराय : लखीसराय जिले में आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को राजस्व सेवा महाअभियान शिविर की शुरुआत हुई। पंचायत सरकार भवन, बालगुदर में आयोजित शिविर का निरीक्षण जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने किया और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं पर बातचीत की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं और अधिकारियों को तुरंत à read more
- Post by Admin on Aug 19 2025
लखीसराय : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कोषांगों के प्रभारी एवं नोडल पदाधिकारियों ने भाग लिया और अपनी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को न read more
- Post by Admin on Aug 19 2025
पटना : विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती ने पटना महानगर के राजेन्द्र नगर शाखा मैदान परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण भारती पटना महानगर पेड़ उपक्रम प्रमुख हिमालय ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन ही प्राक read more