लालगंज विधानसभा से राजद प्रत्याशी बनने का प्रथम हक अति पिछड़ा समाज का : विजय सहनी

  • Post By Admin on Aug 19 2025
लालगंज विधानसभा से राजद प्रत्याशी बनने का प्रथम हक अति पिछड़ा समाज का : विजय सहनी

वैशाली : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ अति पिछड़ा नेता विजय सहनी ने कहा कि लालगंज विधानसभा क्षेत्र से राजद का टिकट अति पिछड़ा समाज को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र की जनता आज अति पिछड़ा वर्ग को आगे लाने के लिए एकजुट है और यही समय है जब पार्टी को इस समाज को उचित सम्मान देना चाहिए।

श्री सहनी ने लालगंज विधानसभा के विभिन्न पंचायतों—किरतपुर राजाराम, करहरी बिहारी, असोई, रघुनाथ ईमादपुर, अनवरपुर, पौड़ा, पूरेनिया, हुसैना, मगनपुर आदि का दौरा कर जनता से संवाद किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आदेशानुसार वे कार्यकर्ताओं और साथियों के साथ क्षेत्र में जाकर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालगंज विधानसभा में लगभग 32% मतदाता अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। इसके अलावा यादव 15%, मुस्लिम 17%, दलित 20% और अन्य वर्ग 10% हैं। उन्होंने दावा किया कि अति पिछड़ा (हिंदू और मुस्लिम दोनों) समाज एकजुट होकर साधारण समाजवादी विचारधारा के साथ खड़े हैं और वोट व नोट से उनका समर्थन करेंगे।

विजय सहनी ने भरोसा जताया कि राजद को इस बार लालगंज से ऐतिहासिक विजय मिलेगी और भाजपा/एनडीए गठबंधन को बड़े अंतर से हराया जाएगा। क्षेत्रीय दौरे में उनके साथ पूर्व मुखिया सुरेश सहनी, पंचायत समिति सदस्य सुरेश कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष बिंदेश्वर राय, जिला महासचिव बिंदेश्वर दास, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष (किसान सेल) गुरु चंद्र राय, राजद नेता पप्पू कुमार यादव, राजकुमार सहनी, अजय ठाकुर, विकास चंद्रवंशी, तारकेश्वर पंडित, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद मुस्ताक, मोहम्मद इजहार, डॉ. रामनाथ महतो, हरिओम राम, भोला महतो, कृष्ण सहनी, रामचंद्र सहनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।