लखीसराय में होगा 70 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का शिलान्यास, जनता में हर्ष

  • Post By Admin on Aug 19 2025
लखीसराय में होगा 70 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का शिलान्यास, जनता में हर्ष

लखीसराय : लखीसराय जिले में विकास का नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। बुधवार 20 अगस्त को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की उपस्थिति में 12 महत्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास होगा। इन परियोजनाओं पर कुल 70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

कार्यक्रम स्थल विद्यापीठ चौक का जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला महामंत्री सनोज साहू, जिला मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, घनश्याम मंडल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा, “जहाँ विपक्ष केवल बयानबाजी करता है, वहीं एनडीए सरकार विकास कार्य कर जनता के जीवन को बेहतर बनाने में लगी है।”

मुख्य परियोजनाएं
इस शिलान्यास कार्यक्रम में सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, मरम्मती और कल्वर्ट निर्माण की कई योजनाएं शामिल हैं—

  • NH-80 से चितरंजन पथ तक 2.30 किमी. लंबी PCC सड़क का उन्नयन।

  • नया बाजार कबैया चौक–लाल पहाड़ी–कबैया थाना तक 5.00 किमी. PCC सड़क का उन्नयन।

  • पुरानी बाजार–चितरंजन पथ (1.50 किमी.) की मरम्मत।

  • SH-08 विद्यापीठ चौक पर बॉक्स कल्वर्ट सह नाला निर्माण।

  • लखीसराय बाइपास (1.50 किमी.) पश्चिमी साइड पर सर्विस लेन का नवीनीकरण।

  • NH-80 (बड़हिया) में RCC बॉक्स कल्वर्ट निर्माण।

  • हलसी–मंजवे पथ (10.35 किमी.) चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण।

  • SH-08 मोहद्दीनगर पथ से कृषि विज्ञान केंद्र (0.98 किमी.) तक सड़क निर्माण।

  • विद्यापीठ चौक–मोहनपुर पथ (5.15 किमी.) चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण।

  • सूर्यगढ़ा–सलेमपुर पथ पर RCC बॉक्स कल्वर्ट निर्माण।

  • सूर्यगढ़ा–महसोनी भाया माणिकपुर पथ पर RCC बॉक्स कल्वर्ट निर्माण।

  • इसी मार्ग पर एक और RCC बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लखीसराय की विकास यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की है।