बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,648 चीज़े में से 2,281-2,290 ।
लाखों की लागत से बनी पीसीसी सड़क में 24 घंटे बाद ही दिखी दरारें
  • Post by Admin on Feb 20 2025

लखीसराय : नगर परिषद क्षेत्र के नया टोला सलेमपुर में मुख्यमंत्री ग्राम पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत 35 लाख की लागत से पीसीसी (पुर्बी सीमेंट कंक्रीट) सड़क का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन निर्माण कार्य के मात्र 24 घंटे बाद ही सड़क में दरारें पड़ने लगीं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई है। एनएच-80 से नया टोला सलेमपुर से चकशिवगंज तक किया जा रहा है और यह योजना कुल 0.700 किम   read more

किऊल जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन का समय बदला, अब 5 बजे होगी रवाना
  • Post by Admin on Feb 19 2025

लखीसराय : किऊल जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल गाड़ी के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह गाड़ी दिन के 11:00 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अब यह गाड़ी शाम 5:00 बजे किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 से रवाना होगी। किऊल स्टेशन के उत्तर दिशा में स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग क्षेत्र की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को अब इस क्   read more

पूर्व सैनिक सुधीर कुमार त्रिवेदी की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु, शोक का माहौल
  • Post by Admin on Feb 19 2025

मुजफ्फरपुर : पूर्व सैनिक माधोपुर निवासी सुधीर कुमार त्रिवेदी का बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे मोतीपुर इलाके से अपने ड्यूटी स्थल से लौट रहे थे, तभी कांटी थर्मल पावर के पास एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी आकस्मिक और दुखद मृत्यु ने उनके परिवार और मुजफ्फरपुर पूर्व सैनिक संघ को गहरा सदमा पहुंचाया है। पूर्व सैनिक संघ ने दी   read more

शराब तस्कर गिरफ्तार, 84 बोतल शराब बरामद
  • Post by Admin on Feb 19 2025

लखीसराय : जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कबैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर रुपेश कुमार (26), पिता- अरुण मोदी, निवासी- गोसाई टोला, वार्ड 21 को गिरफ्तार किया है।   पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। इस बार उसे रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा गया। साथ ही, बाइपास अ   read more

भूमि विवादों के निपटारे हेतु विशेष सर्वेक्षण कार्य जारी
  • Post by Admin on Feb 19 2025

मुजफ्फरपुर : जिले में भूमि विवादों का शीघ्र एवं पारदर्शी निपटारा करने, डिजिटल भूमि रिकॉर्ड तैयार करने और भूमि स्वामित्व से जुड़ी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन सुलभ बनाने के लिए विशेष सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 8 प्रचार रथों को जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभिय   read more

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की हुई 33वीं बोर्ड बैठक 
  • Post by Admin on Feb 19 2025

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 33वीं बोर्ड बैठक मंगलवार को पटना में संपन्न हुई, जिसमें शहर के विकास को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक के अनुरोध पर अध्यक्ष ने की और महेशबाबू चौक से ब्राह्मपुरा चौक तक के प्रमुख और व्यस्त मार्ग पर स्पाइनल रोड परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई। यह कार्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम   read more

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर राष्ट्रीय सेमिनार का समापन
  • Post by Admin on Feb 19 2025

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 'सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विकास का इतिहास' विषय पर आयोजित दो-दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का मंगलवार को समापन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. राकेश सिन्हा थे, जिन्होंने अपने संबोधन में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सकारात्मक परिभा   read more

कटरा में भूमि सर्वेक्षण पर नुक्कड़ नाटक के जरिए चला जागरूकता अभियान
  • Post by Admin on Feb 19 2025

मुजफ्फरपुर : कटरा प्रखंड के अवर निबंधन कार्यालय, पहसौल बाजार (रहमान चौक) दरगाह चौक पर मंगलवार को बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण के संदर्भ में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में अंत्यज सेवा समिति, सारण के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रैयतों और आम जन को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक   read more

मत्स्य कार्यालय द्वारा मेगा कैम्प सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित
  • Post by Admin on Feb 19 2025

दरभंगा : जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के तहत एक दिवसीय मेगा कैम्प सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त कृषि भवन, बहादुरपुर, दरभंगा में किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कृषि पदाधिकारी, मत्स्यिकी वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र जाले, सहायक निदेशक उद्यान, सीएससी प्रबंधक और विभिन्न प्रखंडों के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री, अध   read more

21 फरवरी को दरभंगा में जॉब कैम्प होगी आयोजित 
  • Post by Admin on Feb 19 2025

दरभंगा : श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा आगामी 21 फरवरी को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैम्प संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय स्थित रामनगर आई.टी.आई. के निकट होगा और सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। इस जॉब कैम्प का आयोजन बालाजी बायो प्लानटेक प्रा. लि. द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सेल्स एग्जीक्यूटिव और कृषि अधिकारी के   read more