बिहार समाचार

दिखाया गया है 6,821 चीज़े में से 1,521-1,530 ।
लोजपा आर के कार्यकर्ताओं ने राजेश भट्ट का किया स्वागत
  • Post by Admin on Feb 15 2025

लखीसराय : लोजपा आर के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट शुक्रवार को आगामी 18 फरवरी को लखीसराय में आयोजित होने वाले राजग कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में लखीसराय पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ, जहां पार्टी समर्थकों ने उन्हें माल्यार्पण एवं जयकारे के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के राजनीतिक हालात पर कई बातें कहीं। राजेश भट्ट ने तेजस्वी यादव पर तीखा   read more

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भूमि सर्वेक्षण पर जागरूकता अभियान
  • Post by Admin on Feb 15 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के सरैया प्रखंड में बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर आमजन और रैयतों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अंत्यज सेवा समिति, सारण द्वारा यह कार्यक्रम बेलसर चौक, बखरा चौक और पोखरेरा चौक पर आयोजित किया गया।   लोक कलाकार सुनील कुमार के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम ने गी   read more

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सरैया शाखा का मना स्थापना दिवस
  • Post by Admin on Feb 15 2025

मुजफ्फरपुर : पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद की सरैया शाखा द्वारा शुक्रवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सरैया प्रखंड के छितरी ग्राम में समाजसेवी बालेंद्र प्रसाद सिंह के आवासीय परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह ने की, जब   read more

रामपुर पंचायत में सड़क का शिलान्यास, एनडीए नेताओं ने की भागीदारी
  • Post by Admin on Feb 15 2025

मुजफ्फरपुर : औराई विधानसभा क्षेत्र के रामपुर पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत रामपुर पीडब्ल्यूडी से संभूता तक सड़क का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम, संजीत सिंह, चांद मुखिया, आरजू, गजनफर, महादेव, कृष्ण मोहन समेत एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिलान्यास समार   read more

सूर्यी देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक के जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के बीच जूता वितरण
  • Post by Admin on Feb 15 2025

मुजफ्फरपुर : सूर्यी देवी मेमोरियल ट्रस्ट एवं अभिनव फाउंडेशन के संस्थापक अनिल कुमार अनल के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद स्कूली बच्चों के बीच जूता वितरण किया गया। यह कार्यक्रम चैपमैन स्कूल के पूर्व प्राचार्य राकेश रंजन के सौजन्य से कन्हौली विष्णुदत्त के कलकतीया गाछी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ।   *मिशन मुस्कान के तहत 101 स्कूली विद्यार्थियों को मिला   read more

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर हुई बैठक, आरजेडी पर हमला
  • Post by Admin on Feb 15 2025

लखीसराय : आगामी 18 फरवरी को जिले में आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर एनडीए के घटक दलों के प्रवक्ता लखीसराय पहुंचे। जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रवक्ताओं ने एनडीए की एकजुटता और सरकार की उपलब्धियों को दोहराया। इस दौरान प्रवक्ताओं ने जहां एनडीए की कार्यों का बखान किया, वहीं विपक्षी पार्टी आरजेडी पर भी तीखा हमला बोला। जेडीयू के मुख्य प   read more

अवैध शराब की तस्करी कर रहे चार गिरफ्तार
  • Post by Admin on Feb 15 2025

लखीसराय : अवैध शराब की तस्करी को लेकर कार्यवाही की गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो शराब तस्कर और दो शराब पीने वाले शामिल हैं। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के तहत जिले के महावीर स्थान पुरानी बाजार निवासी सूरज कुमार को औरे बाजार थाना क्षेत्र से अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके   read more

आत्मा ने दिलवाया किसानों को मक्का उत्पादन प्रशिक्षण
  • Post by Admin on Feb 15 2025

लखीसराय : जिले को मक्का उत्पादन में अग्रणी बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) ने जिले के चार प्रखंडों के 200 मक्का उत्पादक किसानों को उन्नत खेती की तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 फरवरी से 14 फरवरी तक बेगूसराय स्थित भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान की क्षेत्रीय शाखा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मक्क   read more

फर्स्ट खो-खो वर्ल्ड कप चैंपियन मोनिका एवं एम. एस. त्यागी होंगे सम्मानित
  • Post by Admin on Feb 15 2025

लखीसराय : खो-खो की लोकप्रियता में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में आगामी सीनियर नेशनल खो-खो पुरुष और महिला चैंपियनशिप-2025 के लिए बिहार स्टेट की खो-खो टीम का चयन ट्रायल सूर्यगढ़ा स्थित पब्लिक हाई स्कूल मैदान में कल, 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर फर्स्ट खो-खो वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीतने देश का नाम रौशन करने वाली   read more

पुलवामा के शहीदों को जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Feb 15 2025

पूर्वी चंपारण : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को गांधी आश्रम कांग्रेस कार्यालय बंजरिया पंडाल में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ई शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने शहीदों की शहादत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह दिन देशवासियों के लिए अत्यंत गमगीन है, क्योंकि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमारे व   read more