बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,805 चीज़े में से 1,091-1,100 ।
मंदिर पुनर्निर्माण नहीं हुआ तो 16 जुलाई से उत्तर बिहार में रेल रोको आंदोलन, रेल मंत्री को भेजा गया पत्र
  • Post by Admin on Jun 23 2026

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन के उत्तर परिसर में पूर्व में हटाए गए मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में 15 जुलाई 2026 तक मंदिर पुनर्निर्माण पर निर्णय नहीं होने की स्थिति में 16 जुलाई से उत्तर बिहार क्षेत्र में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।   read more

किलकारी समर कैम्प में उत्कृष्ट योगदान पर कठपुतली कलाकार सुनील कुमार सम्मानित
  • Post by Admin on Jun 23 2026

मुजफ्फरपुर: मालीघाट स्थित सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन में मंगलवार को आयोजित बैठक में किलकारी, बिहार बाल भवन, मुजफ्फरपुर के 21 दिवसीय "चक धूम धूम" समर कैम्प की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर किलकारी की प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी के हाथों कठपुतली कलाकार सुनील कुमार को उनके कला एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बैठक की अध्   read more

जगतवीर राय हत्याकांड पर महाधरना में गरजे पप्पू यादव, युवा नेता प्रभात किरण ने भी उठाई बुलंद आवाज
  • Post by Admin on Jun 22 2026

मुजफ्फरपुर: जगतवीर राय हत्याकांड में पुलिस प्रशासन पर मामले को दबाने के आरोपों तथा जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन सह 'हल्ला बोल' कार्यक्रम में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपराध और अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। धरना को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मुजफ्   read more

जी.डी. मदर स्कूल के निदेशक पंकज कुमार के निधन पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने जताया शोक
  • Post by Admin on Jun 22 2026

मुजफ्फरपुर: जी.डी. मदर स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी स्वर्गीय नंदू बाबू के पुत्र पंकज कुमार के इलाज के दौरान असामयिक निधन पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ, मुजफ्फरपुर इकाई के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष बसंत ने अपने शोक संदेश में कहा कि पंकज कुमार ने कम समय में जी.डी. मदर स्कूल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेत   read more

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: मानवाधिकार आयोग ने तलब की रिपोर्ट, 13 जुलाई को होगी समीक्षा
  • Post by Admin on Jun 22 2026

मुजफ्फरपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में हुए कथित पुलिस एनकाउंटर मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले में बिहार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तथा भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली समीक्षा 13 जुलाई 2026 को आयोग के समक्ष की जाएगी। यह कार्रवाई मानवा   read more

21 दिवसीय ‘चक धूम धूम’ समर कैम्प का रंगारंग समापन, 35 विधाओं में बच्चों ने दिखाया हुनर
  • Post by Admin on Jun 22 2026

मुजफ्फरपुर: जिला स्कूल सभागार में सोमवार को ‘चक धूम धूम’ समर कैम्प का समापन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से आयोजित किया गया। 21 दिनों तक चले इस नि:शुल्क समर कैम्प में बच्चों ने कला, संस्कृति, विज्ञान एवं खेल की 35 विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया और समापन समारोह में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम प   read more

मोहद्दीपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में अनियमितता और अतिक्रमण की जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा आवेदन
  • Post by Admin on Jun 22 2026

मुजफ्फरपुर: प्रखंड की पकड़ी पंचायत के वार्ड संख्या-04 स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मोहद्दीपुर में नव-निर्मित भवन निर्माण कार्य, विद्यालय की भूमि पर कथित अतिक्रमण, जलजमाव एवं राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों को लेकर ग्रामीण यशवंत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय के नए भवन के निर्माण कार्य में   read more

नीट पुनर्परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा : 30 संदिग्ध गिरफ्तार, मेडिकल छात्र और बायोमेट्रिक कर्मी भी शामिल
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखीसराय : जिले में 21 जून को आयोजित नीट पुनर्परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थियों के जरिए परीक्षा दिलाने वाले एक संगठित गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। लखीसराय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन परीक्षा केंद्रों से कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें फर्जी परीक्षार्थी, मूल अभ्यर्थी, सहयोगी तथा बायोमेट्रिक कर्मी शामिल हैं। मामले में किउल एवं कवैया थाना में प्राथमिकी दर्ज क   read more

आर्म्स एक्ट मामले में टिंकू कुमार को बड़ी राहत, अपीलीय अदालत ने किया बरी
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखीसराय : अमहरा थाना कांड संख्या 86/2023 से जुड़े आर्म्स एक्ट मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम, लखीसराय राजन कुमार की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए नामजद अभियुक्त टिंकू कुमार, निवासी बभनगावां, को आरोपों से बरी कर दिया। जानकारी के अनुसार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी, लखीसराय की अदालत ने पूर्व में टिंकू कुमार को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए ती   read more

डीएम शैलेंद्र कुमार ने बैंकर्स को दिया लक्ष्य पूरा करने का निर्देश, ऋण वितरण बढ़ाने पर जोर
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलसीसी) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और सरकार प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कृषि, पशुपालन, मत्स्य, किसान क्रे   read more