जी.डी. मदर स्कूल के निदेशक पंकज कुमार के निधन पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने जताया शोक
- Post By Admin on Jun 22 2026
मुजफ्फरपुर: जी.डी. मदर स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी स्वर्गीय नंदू बाबू के पुत्र पंकज कुमार के इलाज के दौरान असामयिक निधन पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ, मुजफ्फरपुर इकाई के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष बसंत ने अपने शोक संदेश में कहा कि पंकज कुमार ने कम समय में जी.डी. मदर स्कूल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका असामयिक निधन न केवल मुजफ्फरपुर के शिक्षा जगत, बल्कि पूरे जिले के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में अशेश्वर राय, शिवनाथ साह, प्रेम कुमार पंकज, बिन्देश्वर चौधरी, कामरान, अंजनी कुमार सहित राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।