लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,542 चीज़े में से 1,471-1,480 ।
अभाविप स्थापना दिवस पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, 100 छात्राएं दिखाएंगी प्रतिभा
  • Post by Admin on Jul 07 2025

लखीसराय : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की लखीसराय इकाई द्वारा आगामी राष्ट्रीय छात्र दिवस एवं संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता नया बाजार स्थित आर. लाल महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगी, जिसमें कुल 100 छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। इस रचनात्मक आयोजन के माध्यम से अभाविप छात्राओं को अपनी प्रतिभा के   read more

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नवल जी का निधन, संघ परिवार में शोक की लहर
  • Post by Admin on Jul 07 2025

लखीसराय : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दक्षिण बिहार प्रांत के वरिष्ठ प्रचारक और समाजसेवा को संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले आदरणीय नवल जी का रविवार की मध्यरात्रि पटना में निधन हो गया। उन्होंने रात 12:00 बजे पालिका विनायक हॉस्पिटल, पटना में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से संघ परिवार, सामाजिक संगठनों और समर्पित सेवाभावी कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। नवल जी दशकों स   read more

भूमि और राजस्व मामलों के निपटारे में मिलेगी सहूलियत, पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर किए गए सार्वजनिक
  • Post by Admin on Jul 07 2025

लखीसराय : आम जनता को भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान में अब और अधिक सहूलियत मिलेगी। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना के निर्देश पर लखीसराय जिले में कार्यरत संबंधित पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाना और समाधान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है   read more

लायंस क्लब द्वारा निःशुल्क ओपीडी शिविर आयोजित, 79 मरीजों की जांच व दवाएं वितरित
  • Post by Admin on Jul 06 2025

लखीसराय : सामाजिक सरोकारों के तहत लायंस क्लब लखीसराय ने रविवार को अपने क्लब भवन में नि:शुल्क ओपीडी शिविर का आयोजन किया। यह शिविर क्लब अध्यक्ष प्रो. मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जो उनके कार्यकाल का पहला जनसेवा कार्यक्रम रहा। शिविर में कुल 79 मरीजों की जांच की गई, जिनमें मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों को प्राथमिकता दी गई। मरीजों की जांच डॉक्टर कंचन क   read more

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के लिए प्रचार रथ को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
  • Post by Admin on Jul 06 2025

लखीसराय : आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को लखीसराय जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने जागरूकता प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आम नागरिकों को मतदाता सूची अद्यतन से संबंधित जानकारी दे रहा है। "बिहार है तैयार - घर-घर दस्   read more

मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू, घर-घर सर्वे व ऑनलाइन सुविधा से जुड़ रहे नए मतदाता
  • Post by Admin on Jul 06 2025

लखीसराय : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की शुरुआत पूरे बिहार में हो गई है। इसी कड़ी में लखीसराय जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान एवं नामांकन अद्यतन प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से नाम जुड़वाने की सुविधा दी गई है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए नागरिक आयोग के पोर्ट   read more

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लखीसराय में तैयारी तेज, डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक
  • Post by Admin on Jul 04 2025

लखीसराय : आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। इसी कड़ी में बुधवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक मे   read more

स्वतंत्रता सेनानी नानक सिंह की जयंती पर वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • Post by Admin on Jul 04 2025

लखीसराय : महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध उपन्यासकार नानक सिंह की जयंती पर शुक्रवार को लखीसराय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की गई। पर्यावरण भारती संस्था के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कई समाजसेवियों और डाक विभाग के कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व डाककर्मी महेंद्र कुमार बर्णवाल ने किया। इस अ   read more

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु महिला पर्यवेक्षक व प्रतिवेदकों की तैनाती, दो पालियों में होगा कार्य
  • Post by Admin on Jul 04 2025

लखीसराय : आगामी विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में 25 जून से 26 जुलाई 2025 तक नामांकन, विलोपन, संशोधन और स्थानांतरण से जुड़े कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया की सुचारुता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने क   read more

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने लौटाया यात्री का खोया सामान, ईमानदारी की सराहना
  • Post by Admin on Jul 04 2025

लखीसराय : पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत एक बार फिर अपनी तत्परता और ईमानदारी का परिचय दिया। किऊल स्टेशन पर एक यात्री द्वारा ट्रेन में छूटा हुआ लाल रंग का बैग बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजन को सौंपा गया। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 जुलाई 2025 को रेल मदद पोर्टल पर शिकायत संख्या 2025070306456 दर्ज की गई थी,   read more