कृमि उन्मूलन अभियान की सफलता हेतु जागरूकता रैली व प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Post By Admin on Feb 27 2025
कृमि उन्मूलन अभियान की सफलता हेतु जागरूकता रैली व प्रशिक्षण कार्यक्रम

लखीसराय : आगामी 4 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कृमि उन्मूलन अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पीएचसी लखीसराय ने गुरुवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पीएचसी प्रभारी डॉ. सुरेश कुणाल और स्वास्थ्य प्रबंधक निशांत कुमार के मार्गदर्शन में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य सड़क पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण 

साथ ही, पीएचसी सभागार में आशा कार्यकर्ताओं को 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जाने वाली कृमि नाशक दवा (एलबॉन्डोजोल) की निर्धारित मात्रा के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकर्ताओं को यह निर्देशित किया गया कि वे बच्चों की ड्यूलिस्ट तैयार करें और सुनिश्चित करें कि सभी बच्चों को निर्धारित खुराक मिले।

कृमि उन्मूलन अभियान के लिए विस्तृत तैयारी

आगामी 4 मार्च को बच्चों को एलबॉन्डोजोल दवा खिलाने के लिए की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों से छूटे बच्चों के लिए 7 मार्च को पुनः एल्बेंडाजोल दवा देने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाना है।