मद्य निषेध अभियान के तहत छापेमारी, अवैध शराब मामले में 11 गिरफ्तार

  • Post By Admin on Mar 08 2026
मद्य निषेध अभियान के तहत छापेमारी, अवैध शराब मामले में 11 गिरफ्तार

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध थाना की टीम ने शनिवार को विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया, जबकि अन्य लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार जोकमैला इलाके में रामजनम केवट को करीब 1.200 लीटर अवैध देसी शराब के साथ पकड़ा गया। वह जोकमैला वार्ड संख्या-18 का निवासी है और उस पर अवैध शराब बेचने का आरोप है।

इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों से शराब पीने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बेलदरिया क्षेत्र से अमर कुमार, बसंतपुर से सूरज तांती, तेतरिया से कुंदन कुमार, किछवे से शिव मंडल, बड़ी दरगाह क्षेत्र से दशरथ यादव, खुशहाल टोला (बड़हिया) से पंकज कुमार, नटवर बाबा (बिशपुर) से संजय कुमार, नथपुर से बसंत महतो, भानपुर से जगनाथ महतो और फर्दपुर से सिकंदर कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मद्यनिषेध थाना की टीम ने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।