मद्यनिषेध की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई थाना क्षेत्रों से अवैध शराब बरामद
- Post By Admin on Mar 02 2026
लखीसराय : मद्यनिषेध थाना लखीसराय द्वारा रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के दौरान अवैध विदेशी एवं चुलाई शराब की बरामदगी के साथ कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 66.250 लीटर अवैध शराब तथा 300 किलोग्राम जावा महुआ घोल जब्त किया है।
कार्रवाई के तहत किऊल स्टेशन, थाना किऊल क्षेत्र से 14.250 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
बिदवांन, थाना किऊल में नितिश कुमार, पिता स्व. ललन पासवान, वार्ड संख्या-12 को 10 लीटर अवैध चुलाई शराब बेचते हुए पकड़ा गया।
गोढ़ी, थाना किऊल में जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू, पिता इन्द्रदेव यादव, वार्ड संख्या-13 को 15 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वह शराब बेचने एवं सेवन करने में संलिप्त पाया गया।
संत मोहल्ला, थाना लखीसराय में धरो चौधरी, पिता स्व. रामधनी चौधरी, वार्ड संख्या-13 को 7 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। इसी क्षेत्र से वीरेन्द्र पासवान, पिता स्व. आशीष पासवान तथा विकास गुप्ता, पिता विनोद कुमार गुप्ता को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
संसार पोखर, वार्ड संख्या-17, थाना कजरा निवासी वीरू वर्मा उर्फ विरेंद्र प्रसाद वर्मा को भी मद्यपान के आरोप में हिरासत में लिया गया।
बिछवे मुसहरी, थाना किऊल में दिलीप मांझी, पिता स्व. अवधेश मांझी, वार्ड संख्या-06 को 7 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गौर घाट, थाना बिशपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए मतलू सहनी, पिता स्व. बाजो सहनी, महेश महतो, पिता लक्ष्मण महतो तथा सुनील सहनी, पिता स्व. मंगल सहनी — सभी निवासी पाली वार्ड संख्या-02 एवं 03 — को 20 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 300 किलोग्राम जावा महुआ घोल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त घोल का उपयोग अवैध शराब निर्माण में किया जाता है।
इसके अतिरिक्त बड़हिया थाना क्षेत्र के बेगम सराय निवासी राजीव कुमार सहनी, पिता हीरालाल सहनी, बैजनाथ सहनी, पिता जीवस सहनी, गंगासराय निवासी बड़ी लहरी, पिता हीरा लहरी तथा अमित कुमार उर्फ गरीब कुमार, पिता श्री चरण यादव को भी शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
मद्यनिषेध थाना पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।